पलवल सीआईए (एवीटी) स्टाफ हथीन टीम ने गोतस्करी और जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नूंह के हुसैनपुर निवासी काला उर्फ रुकमुद्दीन के रूप में हुई है, जो इस मामले में गाड़ी का चालक था। सीआईए हथीन टीम प्रभारी पीएसआई दीपक गुलिया ने बताया कि यह मामला 14 फरवरी का है। गोरक्षा दल के सदस्य शैलेंद्र और पवन बैंसला की सूचना पर गदपुरी थाना पुलिस ने कलवाका-मंदपुरी रोड पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान पुलिस ने तीन गोतस्करों – नूंह के हुसैनपुर निवासी कय्यूम, टांई निवासी शहुद और सुडाका निवासी इश्ताक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से छह गोवंश भी बचाए थे। पुलिस को चकमा देकर भाग गया था ड्राइवर गिरफ्तारी के दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर अपनी पिकअप गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया था, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे थे। इस दौरान तस्करों की गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई थी। गाड़ी पलटने के बाद चालक काला उर्फ रुकमुद्दीन, टीमानी, साबिर और एक अन्य युवक मौके से भागने में सफल रहे थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए हथीन टीम लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में टीम ने 14 अप्रैल को मुख्य आरोपी चालक काला उर्फ रुकमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सीआईए हथीन प्रभारी ने दोहराया कि गोतस्करी से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
Source link
पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने के प्रयास का आरोपी अरेस्ट:पलवल मं गोतस्करी कर ले जा रहा था, 3 तस्कर पहले ही पकडे़ जा चुके
