spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

खन्ना में महिला से सोने की चेन छीनी, VIDEO:3 बाइक सवारों ने बनाया शिकार; लुटेरों का पीछा करते समय सड़क पर गिरी




लुधियाना के कस्बा खन्ना में एक महिला से सोने की चेन लूटने की घटना सामने आई है। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में 3 बाइक सवार लुटेरे कुछ ही सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार होते दिख रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह घटना पीर खाना रोड पर हुई। महिला अपनी स्कूटी पर एक दुकान पर खरीदारी करने पहुंची थी। दुकान से सामान लेकर बाहर निकलने के बाद जैसे ही वह अपनी स्कूटी की डिग्गी में सामान रखने लगी, लुटेरे सक्रिय हो गए। सीसीटीवी में कैद हुई घटना सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, तीनों लुटेरे एक मोटरसाइकिल पर आए थे। उनमें से एक बाइक पर बैठा रहा, जबकि उसके दो साथी दुकान के बाहर महिला के बाहर आने का इंतजार कर रहे थे। महिला के स्कूटी के पास पहुंचते ही, एक बदमाश पीछे से आया और उसके गले से सोने की चेन झपट ली। इसके बाद वह तेजी से मोटरसाइकिल पर बैठा और तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। लुटेरों का पीछा किया लेकिन भाग गए वारदात के बाद महिला ने शोर मचाते हुए लुटेरों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह सड़क पर गिर गई। महिला की आवाज सुनकर सामने से आ रहा एक व्यक्ति भी लुटेरों को रोकने के लिए आगे बढ़ा। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे एक आरोपी ने तेजधार हथियार निकालकर उस पर हमला करने का प्रयास किया। हथियार देखकर आसपास मौजूद लोग पीछे हट गए, जिसका फायदा उठाकर तीनों आरोपी मौके से भाग निकले। घटना के संबंध में महिला ने सिटी थाना-2 में शिकायत दर्ज करवाई है। एसएचओ तरविंदर बेदी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles