spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Bahadurgarh ESIC Manager Arrested For Bribe


शाखा प्रबंधक कुलदीप सिंह को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।

बहादुरगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के शाखा प्रबंधक कुलदीप सिंह को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी दिव्यांग कर्मचारी की अपंगता सहायता र

.

ड्यूटी के दौरान हादसे में दिव्यांग हुए थे कर्मचारी

जानकारी के अनुसार, कच्चा बाग निवासी मंजू के पति रोहताश एक फैक्ट्री में इलेक्ट्रिशियन के रूप में कार्यरत थे। करीब दो वर्ष पहले ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में वे अस्थायी रूप से दिव्यांग हो गए थे। नियमों के तहत उन्हें करीब 2 लाख 40 हजार रुपये की अपंगता सहायता राशि मिलनी थी।

सहायता राशि जारी करने के बदले मांगे 40 हजार रुपये

आरोप है कि ESIC शाखा प्रबंधक कुलदीप सिंह ने सहायता राशि जारी करने के बदले 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। परेशान होकर पीड़िता मंजू ने पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी।

एसीबी भिवानी की टीम ने इंस्पेक्टर जगजीत सिंह के नेतृत्व में रंगे हाथों पकड़ा।

एसीबी भिवानी की टीम ने इंस्पेक्टर जगजीत सिंह के नेतृत्व में रंगे हाथों पकड़ा।

शिकायत सही मिलने पर बिछाया जाल

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद ट्रैप की योजना बनाई गई। गुरुवार सुबह जैसे ही मंजू ने आरोपी को 40 हजार रुपये दिए, पहले से मौके पर मौजूद एसीबी टीम ने उसे रिश्वत की रकम सहित रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में जुटी एसीबी, अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में

गिरफ्तारी के बाद आरोपी शाखा प्रबंधक से पूछताछ की जा रही है। एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस रिश्वतखोरी के मामले में कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी शामिल था या नहीं।

सरकारी विभागों में मचा हड़कंप

एसीबी की इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। जांच एजेंसी का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles