spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर में 24 घंटे सफाई अभियान तेज:रोज 700 मीट्रिक टन कचरा संग्रह; कूड़ा फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी




पवित्र शहर अमृतसर को स्वच्छ और कूड़ा-मुक्त बनाने के लिए नगर निगम अमृतसर द्वारा सफाई अभियान को और तेज कर दिया गया है। इस अभियान का नेतृत्व नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल कर रहे हैं । नगर निगम ने बताया कि शहर में अब 24 घंटे सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रात के समय भी विशेष सफाई और कचरा उठाने का कार्य किया जा रहा है। यह व्यवस्था अमृतसर को ऐसा पहला नगर निगम बनाती है, जहां इतने बड़े स्तर पर रात्रिकालीन सफाई अभियान चल रहा है। कचरा संग्रहण 500 से बढ़कर 700 मीट्रिक टन निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप नगर निगम अब प्रतिदिन लगभग 700 मीट्रिक टन ठोस कचरा एकत्र कर रहा है, जबकि पहले यह मात्रा लगभग 500 मीट्रिक टन थी। कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने शहरवासियों, व्यापारियों और संस्थानों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने कहा कि घरों और प्रतिष्ठानों में गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन का उपयोग किया जाए और कचरे को केवल डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों को ही सौंपा जाए। कूड़ा फैलाने वालों पर सख्त जुर्माना व कार्रवाई उन्होंने यह भी कहा कि सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में कई प्रतिष्ठानों पर कचरा फैलाने और अनुचित निपटान के लिए चालान और जुर्माना लगाया गया है। कमिश्नर बिक्रमजीत का कहना है कि नगर निगम का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि नागरिकों में जागरूकता पैदा करना है। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे जिम्मेदारी से कचरा प्रबंधन करें और स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल अमृतसर बनाने में सहयोग दें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles