Top 5 This Week

Related Posts

कैथल में सिर में हथौड़ा मारकर युवक की हत्या:शराब पीते समय हुआ झगड़ा, तीन हजार रुपए को लेकर बिगड़ा मामला




कैथल के गांव भाना में करीब 36 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। उसी के साथ काम करने वाले एक आरोपी ने सिर में हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस ने पूंडरी थाना में हत्या संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। गन्ने लगाने का कार्य करने के लिए आए थे जानकारी के अनुसार बिहार के शिवहर जिले के करियानी छापरा का रहने वाला कामेश्वर दास अपने दो अन्य साथियों के साथ गांव भाना में गन्ने लगाने का कार्य करने के लिए खेतों में आया हुआ था। वह कृष्ण नामक किसान के खेत में काम कर रहा था और रात को वहीं पर खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में रहते थे। रात को काम से फारिग होकर तीनों व्यक्ति शराब पीने के लिए बैठ गए। इस दौरान उनमें से एक खाना बनाने के लिए चला गया। उसके बाद कामेश्वर दास और उमेश दास दोनों शराब पी रहे थे। कामेश्वर दास को आरोपी उमेश दास ने कहा कि उसने उसके तीन हजार रुपए निकाल लिए हैं। इसी बात को लेकर उन दोनों में झगड़ा हो गया। ऐसे में उमेश दास ने पास में पड़ा हथौड़ा उठाया और कामेश्वर दास के सिर में मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आसपास के लोग इकट्ठे हुए और उन्होंने उसे पूंडरी के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने भी उसे मृतक घोषित कर दिया। पूंडरी थाना में हत्या का केस दर्ज पूंडरी थाना एसएचओ शिव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी उमेश दास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें