Related Posts

कैथल में बस की टक्कर से किशोर की मौत:गायों की सेवा कर घर जा रहा था, इलाज के दौरान तोड़ा दम




कैथल के गांव किठाना में एक रोडवेज बस ड्राइवर ने मोटरसाइकिल पर जा रहे किशोर को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोर गायों की सेवा करके अपने घर खाना खाने जा रहा था। इस संबंध में मृतक किशोर के चाचा ने राजौंद थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोपहर को घर के लिए निकला था किशोर गांव किठाना निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बड़ा भाई संदीप ने विकलांग गऊओं की गौशाला की हुई है। 26 मई को वह संदीप और अंकित गायों की देखभाल कर रहे थे। उनके साथ उसका करीब 16 वर्षीय भतीजा अजय भी काम कर रहा था। दोपहर को 12:45 बजे अजय गौशाला से मोटरसाइकिल पर सवार होकर खाना खाने के लिए घर जा रहा था। जब अजय गांव में बने पेट्रोल पंप के पास से सड़क पर चढ़ने लगा तो पीछे कैथल की तरफ से आ रहे एक बस ड्राइवर ने उसे टक्कर मार दी। सिर, ठोड़ी व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई अजय सड़क के किनारे मोटरसाइकिल के साथ गिर गया। उन्होंने अजय को संभाला तो पाया कि उसके सिर, ठोड़ी व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हुई थी।बस ड्राइवर भी अपनी बस को थोड़ी आगे ले जाकर रूक गया। पूछने पर उसने अपना नाम मोनू कुमार बताया, जो बांडाहेडी जिला हांसी का रहने वाला है। वे तुरंत अजय को कैथल के सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। स्कूल से आने के बाद दिव्यांग गायों की सेवा करता था परिजनों ने बताया कि अजय के परिवार में उसका एक भाई और माता-पिता हैं। वह 11वीं कक्षा में पढ़ रहा था और स्कूल से आने के बाद दिव्यांग गायों की सेवा करता था। आज अजय की इलाज के दौरान मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने बस ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राजौंद थाना के जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें