पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 ने अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के फाजिल्का जिले के रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महिन्द्र सिंह उर्फ मिन्दी, जसविन्द्र सिंह उर्फ छिन्दी तथा राकेश उर्फ अरमान उर्फ रमेश के रुप में हुई है। पंचकूला के द्वारा पकड़े गए तीनों ही आरोपी जिला फाजिल्का (पंजाब) के रहने वाले है। इन तीनों को 3 किलो 89 ग्राम हेरोइन और भारी मात्रा में ड्रग्स मनी बरामदगी से जुड़े एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार 5 अप्रैल 2026 को क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने इन्चार्ज इंस्पेक्टर दलीप सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-20 पंचकूला स्थित श्मशान घाट के समीप लवजोत सिंह उर्फ लव निवासी जलालाबाद, जिला फाजिल्का (पंजाब) को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6 पैकेटों में कुल 3 किलो 89 ग्राम हेरोइन, दो मोबाइल फोन तथा 14 लाख रुपये की ड्रग्स मनी बरामद हुई थी। बाद में आरोपी के खुलासे पर चंडीगढ़ स्थित उसके किराये के मकान से हेरोइन बिक्री से कमाए गए एक लाख रुपये अतिरिक्त बरामद किए गए थे। ये आरोपी पकड़े गए पुलिस ने अमृतसर-जालंधर रोड के निकट ब्यास क्षेत्र में दबिश देकर महिन्द्र सिंह उर्फ मिन्दी, जसविन्द्र सिंह उर्फ छिन्दी तथा राकेश उर्फ अरमान उर्फ रमेश को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें अदालत में पेश कर 8 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ की गई।
Source link
पंचकूला क्राइम ब्रांच का एक्शन:पंजाब से अरेस्ट किए 3 ड्रग्स सप्लायर, बरामद हुआ था 3 किलो से अधिक हेरोइन
