spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कुलदीप बिश्नोई के BJP में बगावती सुर:बोले- रेखा से माफी मंगवाओ, वर्ना सरकार नहीं बनेगी; सांसद ने कहा था- भजनलाल बदमाशी कर इलेक्शन जीते




हरियाणा में भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल पर दिए गए बदमाशी वाले बयान को लेकर कुलदीप बिश्नोई ने चुप्पी तोड़ी है। शनिवार शाम कुलदीप बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी ही पार्टी को चुनौती दे दी। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि रेखा शर्मा अभी नौसिखिया हैं। चौधरी भजनलाल पर रेखा शर्मा का बयान उनकी सोच दर्शाता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने भी एक कार्यक्रम में चौधरी भजनलाल का नाम लिया, लेकिन उनके नाम के आगे ‘जी’ या ‘चौधरी’ नहीं लगाया। कुलदीप बिश्नोई ने पार्टी को चेतावनी दी कि अगर रेखा शर्मा ने माफी नहीं मांगी तो यह मामला यहीं नहीं रुकेगा। मेरी वजह से प्रदेश में दो बार सरकार बनी है। अगर यही घमंड रहा तो चौथी बार सरकार नहीं बनेगी। मुझे मजबूर न किया जाए कि मैं किसी को अर्श से फर्श पर ले आऊं। अब जानिए कुलदीप बिश्नोई ने क्या कहा… औकात से ज्यादा मिला, पद की गरिमा नहीं रखी कुलदीप ने कहा- रेखा शर्मा का बयान भूल नहीं, उनकी सोच बताती है। इन जैसी नौसिसियों को ये नहीं पता कि इतिहास पढ़ना आसान है, लेकिन रचने के लिए खून पसीना एक करना पड़ता है। जिसे औकात से ज्यादा मिल जाए तो बहुत कम लोग उसे पचा पाते हैं। रेखा का भी यही हाल है। राज्यसभा के पद की गरिमा तो रख लेते। बड़ौली को भाजपा ने पद थोपा या बनाया उन्होंने आगे कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने भी ऐसी ही बात कही। मैं इसकी निंदा करता हूं। एक ऐसा व्यक्ति जिसकी कुछ औकात नहीं, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बैठे हो भाजपा ने आपको थोपा या बनाया। चौधरी भजनलाल जैसे सम्मानित व्यक्ति के पीछे जी लगाना जरूरी नहीं समझा। दो बार सरकार बनाने में मेरा योगदान कुलदीप ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर भाजपा सरकार बनी तो वह कुलदीप की वजह से। तीन में से दो बार सरकार बनाने में मेरा योगदान है। पहले भाजपा को कोई नहीं जानता था। मेरे गठबंधन की वजह से सरकार बनी। अगर ऐसा ही घमंड रहा तो चौथी बार सरकार नहीं बनेगी। मुझे मजबूर मत कीजिए कि मैं आपको अर्श से फर्श पर लेकर आ जाऊं। मैं पुराना बब्बर शेर हूं, हाथ नहीं लगा पाओगे उन्होंने कहा कि मैं भाजपा का एक अनुशासित सिपाही हूं, इसलिए पार्टी को चुनौती देता हूं कि रेखा शर्मा से माफी मंगवाएं और मोहन लाल बड़ौली को कहें कि चौधरी भजनलाल का नाम सम्मान से लें। नहीं तो ये मामला यहां तक सिमित नहीं रहेगा। मैं वही पुराना बब्बर शेर हूं। आप उसके नजदीक जरूर जा सकते हैं, लेकिन हाथ लगाने की हिम्मत नहीं है। रेखा शर्मा ने कहा था- बदमाशी करके इलेक्शन जीते यहां रेखा शर्मा ने मंच से कहा, “श्यामलाल बंसल ने वो समय भी देखा है, जब यहां पर कांग्रेस की बदमाशी थी। जब यहां भजनलाल और चंद्रमोहन की बदमाशी थी। पूरी तरह बदमाशी करके ये इलेक्शन जीते थे। भजनलाल का नाम लेने से पहले रेखा बंसीलाल भी बोल रही थी, लेकिन वह बीच में ही रुक गईं। चंद्रमोहन ने रेखा शर्मा को लीगल नोटिस भेजा रेखा शर्मा का वीडियो सामने आने के बाद पंचकूला से कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बड़े बेटे चंद्रमोहन ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में चंद्रमोहन ने कहा कि अगर बदमाशी से चुनाव जीते जाते, तो जनता उन्हें पांच बार नहीं चुनती। वे हमेशा पंचकूला और हरियाणा के विकास के लिए समर्पित रहे हैं। रेखा शर्मा के खिलाफ 16 जिलों में शिकायत 26 अप्रैल को हिसार के बिश्नोई मंदिर में हुई बैठक में लिए गए फैसले के बाद, अब तक 16 जिलों में रेखा शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। समर्थकों ने भिवानी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, कैथल (कलायत), करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, नूंह, अंबाला, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर और चरखी दादरी सहित विभिन्न जिलों में पुलिस प्रशासन को शिकायत पत्र सौंपे हैं। समाज के लोगों ने कहा है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles