![]()
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में काम में लापरवाही बरतने और शिकायतों के निपटारे में ढिलाई मिलने पर DC ने एक्शन लिया है। DC विश्राम कुमार मीणा ने राजस्व विभाग के एक कानूनगो को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। DC मीणा आज गुरुवार को समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनने बैठे थे। शिविर में राजस्व विभाग के कानूनगो भूपेंद्र सिंह की तीन शिकायतें सामने आई। इनमें जमीन की निशानदेही, नकल देने समेत तीन मामले पेंडिंग थे। इसमें लगातार कानूनगो की तरफ से लापरवाही बरती जा रही थी। इसलिए इन मामले में कार्रवाई करते हुए DC विश्राम कुमार मीणा ने एक्शन लिया। तुरंत सस्पेंड करने के आदेश DC ने साफ कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान शिविर के जरिए से अब तक करीब 7 हजार शिकायतों का समाधान हुआ है। इन शिविरों का उद्देश्य लोगों को एक ही जगह पर विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है। सोमवार-गुरुवार को लगता है शिविर DC ने कहा कि सोमवार और वीरवार को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले समाधान शिविरों में सभी विभागों के विभागाध्यक्षों का पहुंचना जरूरी है। यदि कोई अधिकारी बिना उचित कारण के अनुपस्थित पाया जाता है या शिकायतों के निपटारे में लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कुरुक्षेत्र DC ने कानूनगो को किया सस्पेंड:समाधान शिविर में लापरवाही पड़ी भारी; बोले- शिकायतों के निपटारे में ढिलाई बरती लापरवाही







