Related Posts

कुरुक्षेत्र में रंजिश में ड्राइवर को मारी गोली:8 महीने पहले हुआ था झगड़ा, आरोपी ने दी थी बदले की धमकी




कुरुक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक की पीठ में लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक ने करीब 8 महीने पहले हुए पुराने झगड़े में गोली मारने का आरोप लगाया है। घायल की पहचान खेड़ी शहीदां निवासी गुलशन कुमार के रूप में हुई है। गुलशन पिहोवा में डंपर चलाता है। गुलशन का परिवार उसे इलाज के लिए पिहोवा के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर आए। जहां से इलाज के लिए PGI चंडीगढ रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। बस स्टैंड के पास हुई फायरिंग गुलशन ने बताया कि घटना इस्माईलाबाद बस स्टैंड के पास हुई। मैं आज अपना डंपर लेकर पिहोवा से इस्माइलाबाद अपने घर आ रहा था। रास्ते में बस स्टैंड के पास उसने बर्गर खाने के लिए डंपर रोका था। मैं रेहड़ी पर बर्गर खा ही रहा था कि उसके डंपर के पास एक गाड़ी आकर रुकी। उसमें से उतरे मनिंद्र ने उस पर फायरिंग कर दी। पिछले साल हुआ था झगड़ा गुलशन ने बताया कि उसका पिछले साल अक्टूबर में मनिंद्र सिंह के साथ झगड़ा हुआ था। उस विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बना हुआ था। इस मामले में उस पर केस हो गया था, जिसमें उसने करीब 3 महीने तक जेल काटी थी। तभी से आरोपी पक्ष उसे और उसके परिवार को बदला लेने की धमकी दे रहा था। पीठ में लगी गोली आरोपी मनिंद्र पास के ही गांव ठसका मीरांजी का रहने वाला है। फिलहाल इस्माइलाबाद में रह रहा है। घटना के बाद आरोपी अपनी कार में साथियों के साथ फरार हो गया। गुलशन के परिवार का कहना है कि वे पुराने झगढ़े में मनिंद्र सिंह और उसके परिवार से समझौता करने की कोशिश करते रहे, लेकिन आरोपी रंजिश पाले हुए थे। पुलिस जुटी जांच में घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें