जींद जिले नरवाना-बडनपुर मार्ग पर बडनपुर गांव के पास 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल हुए चारों युवक बडनपुर गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि एक बाइक बडनपुर गांव से नरवाना की ओर आ रही थी, जबकि दूसरी बाइक नरवाना से बडनपुर की तरफ जा रही थी। रास्ते में रजबाहे के पास दोनों बाइकों की अचानक टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर यह हादसा तेज रफ्तार या लापरवाही के कारण होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घायलों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।
Source link
नरवाना में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:4 युवक गंभीर रूप से घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाए अस्पताल
