![]()
कुरुक्षेत्र जिले के भैंसी माजरा गांव के पूर्व सरपंच के भतीजे की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने खेत में आया था। यहां पड़ोसी के खेत में बने 15 फीट गहरे ओपन टैंक से उसका शव बरामद हुआ। पास ही उसकी बाइक खड़ी थी। बाइक और कपड़े देखने के बाद ही युवक की तलाश शुरू की गई। मृतक की पहचान 35 साल के नवीन कुमार निवासी भैंसी माजरा गांव के रूप में हुई है। नवीन खेती-बाड़ी करता था। गांव के पूर्व सरपंच राजकुमार उर्फ राजू का भतीजा था। नवीन अपने पीछे पत्नी और एक बेटा-बेटी को छोड़ गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। पड़ोसी के खेत में बने टैंक से मिला शव पुलिस के मुताबिक, नवीन कल शाम अपने घर से खेत पर आया था। उसके पड़ोसी ने उसके खेत के साथ ही पॉलीहाउस बना हुआ है। इस पॉलीहाउस में सिंचाई के लिए पड़ोसी ने खेत में करीब 15 फीट गहरा ओपन टैंक बनाया गया है, जिसमें पानी जमा रहता है। इसी टैंक से नवीन का शव निकाला गया। नहाने के लिए उतरा था नवीन पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि नवीन टैंक में नहाने के लिए उतरा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। इससे उसकी डूबने से मौत हो गई। नवीन काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिवार को चिंता हुई। ईधर उसका पड़ोसी भी कुछ देर बात अपने खेत आ गया। बाइक और कपड़े देखकर हुआ शक यहां उसने टैंक के पास नवीन की बाइक खेत में खड़ी देखी। आसपास तलाश करने पर टैंक के किनारे कपड़े और चप्पल पड़े मिले। काफी देर तक नवीन दिखाई नहीं दिया तो उसे अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद उसने तुरंत नवीन के परिवार और पुलिस को सूचना दी। गोताखोर ने निकाला शव सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोर प्रगट सिंह को बुलाया गया। गोताखोर प्रगट सिंह ने टैंक में उतरकर काफी कोशिश के बाद नवीन का शव बाहर निकाला और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआत में पुलिस इसे दुर्घटना मान रही है। गांव में पसरा मातम नवीन कुमार खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत की खबर से पूरे भैंसी माजरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीण मौके पर और बाद में उसके घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।
Source link
कुरुक्षेत्र में पूर्व सरपंच के भतीजे की डूबने से मौत:15 फीट गहरे ओपन टैंक से मिला शव, नहाने के लिए उतरा; बाइक-कपड़े से हुआ खुलासा







