Related Posts

कुरुक्षेत्र में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के लिए ₹20 लाख में सौदा:शूटर्स को दिए 10 लाख, मुख्यारोपी-शूटर का एनकाउंटर, माइनिंग कारोबारी पर हमले का मामला




हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में माइनिंग कारोबारी सुनील भाटिया उर्फ बंटी की हत्या के लिए 10 लाख रुपए में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का सौदा किया गया था। वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों को 10 लाख रुपए एडवांस देकर सुपारी दी गई थी। पूरी साजिश कारोबार की रंजिश के चलते रची गई। इस मामले में सोमवार को उस समय नया मोड़ आ गया, जब मुख्य आरोपी रोबिन उर्फ मोनू और मुख्य शूटर अमन हथियारों की बरामदगी के दौरान वे पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर भागने की कोशिश करने लगे। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी और उन्हें काबू कर लिया गया। 10 लाख में तय हुई थी सुपारी सीआईए-1 के इंचार्ज प्रतीक कुमार के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि रोबिन ने वारदात करवाने के लिए विदेश में बैठे एक आरोपी को 20 लाख रुपए देने थे। इस कड़ी में विदेश में बैठे लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। रोबिन के भाई साहिल का नाम भी सामने आया है। तुर्की और यूके तक जुड़े तार साहिल तुर्की में बैठा हुआ है। उसने अपने यूके में रहने वाले एक दोस्त के जरिए शूटर अमन और राहुल से संपर्क कराया था। इसके बाद कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की पूरी साजिश तैयार की गई। इस वारदात में रोबिन और उसके भाई साहिल के अलावा जीजा विजय भी शामिल है। हथियार करवाने लाई निशानदेही सीआईए-1 प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का 5 दिन का पुलिस रिमांड चल रहा है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया था कि वारदात में इस्तेमाल हथियार पिपली बस स्टैंड के पीछे छिपाकर रखे गए हैं। सोमवार रात को पुलिस टीम रोबिन, अमन और एक अन्य आरोपी को हथियारों की निशानदेही के लिए मौके पर लेकर गई। पुलिस पर फायरिंग कर दी जैसे ही आरोपियों ने छिपाए गए हथियार निकाले, रोबिन और अमन ने उन्हीं हथियारों से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। हालात को देखते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान रोबिन और अमन के पैर में गोली लगी। दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया गया, जबकि तीसरा आरोपी सुरक्षित पकड़ा गया। अस्पताल में भर्ती कराए गए आरोपी घायल दोनों आरोपियों को उपचार के लिए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और उनका ऑपरेशन करवाया जाएगा। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मौके पर दोनों तरफ से 6-7 राउंड फायरिंग की गई। कारोबार को लेकर रंजिश आरोपी रोबिन भी माइनिंग का कारोबार करता था। उसकी सुनील भाटिया के बीच लंबे समय से कारोबार को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों के बीच कई बार विवाद और कहासुनी हो चुकी थी। सुनील भाटिया की शिकायत के बाद माइनिंग विभाग ने रोबिन की एक गाड़ी जब्त कर ली थी। इसके बाद दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया। पहले करवाई रेकी, फिर बनाया हमला प्लान हमले से पहले सुनील भाटिया की रेकी करवाई गई थी। आरोपियों ने उसकी दिनचर्या, आने-जाने के रास्ते और गतिविधियों की पूरी जानकारी जुटाई। रेकी के दौरान एक मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया गया था, जबकि वारदात के दिन दूसरी बाइक का उपयोग किया गया ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। मिट्टी डलवाने के बहाने की पहचान 31 मई को दोनों शूटर सुनील भाटिया का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने मिट्टी डलवाने के बहाने बातचीत शुरू की। चूंकि वे सुनील को पहचानते नहीं थे, इसलिए पहले उसका नाम पूछा गया और मोबाइल नंबर लेकर पहचान सुनिश्चित की गई। जब उन्हें यकीन हो गया कि सामने खड़ा व्यक्ति सुनील भाटिया ही है, तब उन्होंने बातचीत समाप्त कर दी। पीछे मुड़ते ही बरसाईं गोलियां सुनील भाटिया जब वहां से वापस जाने लगा तो आरोपियों ने उसे दोबारा आवाज देकर बुलाया। जैसे ही वह पीछे मुड़ा, उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। हमले में एक गोली उसकी जांघ में लगी, जबकि दूसरी गोली गर्दन में जा फंसी। गंभीर रूप से घायल सुनील को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। 18 लाख रुपए बरामद हुए पुलिस जांच में अब तक आरोपियों से 2 गाड़ियां, 2 मोटरसाइकिल, 18 लाख रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किए जा चुके हैं। शूटर अमन और राहुल से करीब 8.50 लाख रुपए बरामद किए हैं। वहीं रोबिन से भी 9.50 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। ये साढ़े 9 लाख रुपए विदेशी कॉन्टैक्टर को देने थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें