Top 5 This Week

Related Posts

जालंधर-लुधियाना हाईवे पर एक्सिडेंट में 4 घायल:ड्राइवर को नींद आने से ट्रेलर डिवाइडर क्रास कर टकराया, 1 घंटे तक लगा रहा जाम, लोग हुए परेशान




नेशनल हाईवे पर ईस्टवुड विलेज के सामने कंटेंनर और बजरी से भरा टिप्पर आपस में टकरा गए। घटना मंगलवार को अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर हुआ। हादसे के बाद करीब 1 घंटे तक हाईवे की जालंधर-फगवाड़ा लेने पर जाम रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से हादसाग्रस्त वाहनों को हटवाया और ट्रेफिक को सुचारु किया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों की मदद की। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास चल रहे कई अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। हादसे के कारण कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वाहनों की का लंबा जमा लग गया।
दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारु करने का प्रयास किया। वहीं एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए फगवाड़ा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। एक्सीडेंट के PHOTOS पुलिस बोली-नींद आने के चलते हुआ हादसा
फगवाड़ा थाने से पहुंचे पुलिस कर्मी मक्खन सिंह ने बताया कि हादसे में घायल लोगों में से एक की टांग टूटी है और अन्य तीन भी बुरी तरह जख्मी हैं। इनके नाम पता नहीं चल पाएं हैं क्योंकि तीनों ही जख्मी होने के कारण कुछ भी बता नहीं पा रहे थे। मक्खन सिंह ने बताया कि हादसे का कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आना है। लुधियाना साइड से आ रहे वाहन चालक को नींद आ गई जिससे उसका वाहन डिवाइडर पार कर जालंधर से लुधियाना साइड जा रहे टिप्पर से जा टकराया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें