spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कुरुक्षेत्र में एजेंट से परेशान किसान ने किया सुसाइड:परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से किया मना, सुबह 10 बजे तक का अल्टीमेटम दिया




कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा के हलालपुर गांव के किसान ने इमिग्रेशन सेंटर संचालक (वीजा एजेंट) से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। लाभ सिंह पिछले 16 दिन से चंडीगढ़ के सेक्टर-32 के सरकारी अस्पातल में भर्ती थे। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिवार ने इमिग्रेशन सेंटर के संचालक और BJP नेता पर सुसाइड के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। आज शाम लाभ सिंह का शव गांव लाया गया तो ग्रामीण उसके घर इकट्ठा हो गए। परिवार ने लाभ सिंह का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस बल पहुंचा। DSP लाडवा निर्मल सिंह और SHO गुरनाम सिंह ने परिवार को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिवार दोनों BJP नेताओं की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गया। 5 को निगला जहरीला पदार्थ- संदीप सिंह मृतक के रिश्तेदार संदीप सिंह ने आरोप लगाया कि इमिग्रेशन सेंटर संचालक संदीप कुमार और उसके पार्टनर BJP नेता पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन मेघराज सैनी ने लेन-देन में उसके जीजा लाभ सिंह पर दबाव बनाया। इसी दबाव के चलते उसके जीजा लाभ सिंह ने 5 अप्रैल को जहरीला पदार्थ निगल लिया। ऑस्ट्रेलिया भेजने का मामला संदीप सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपी इमिग्रेशन सेंटर संचालक संदीप कुमार की उसके जीजा के साथ रिश्तेदारी पड़ती है। आरोपी ने उसाके जीजा लाभ सिंह को फैमिली के साथ उसके बेटे के पास ऑस्ट्रेलिया भेजने की बात कही। इसके लिए आरोपी ने उसके जीजा से अकाउंट में शो मनी दिखाने के लिए मना लिया। 2 एकड़ जमीन का एग्रीमेंट किया आरोपी ने उसके जीजा से कहा कि वह उसके अकांउट में पैसे डालता रहेगा और वो उन पैसे को निकाल कर उसे वापस कर देगा। इस पर उसका जीजा राजी हो गया और आरोपी ने उसके जीजा के अकाउंट में अलग-अलग टाइम पर करीब 45 लाख रुपए डलवा दिए। बाद में आरोपी ने इनकम टैक्स का डर दिखाकर 2 एकड़ जमीन का एग्रीमेंट करवा लिया। पैसे वापस और जमीन नाम करने का बनाया दबाव इसके बाद आरोपी संदीप कुमार ने लाभ सिंह पर अपने 45 लाख दोबारा देने या फिर 2 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री उसके नाम पर करवाने का दबाव डाला। आरोप लगाया कि इसमें BJP नेता एवं पूर्व मार्केट कमेटी के प्रधान मेघराज सैनी की शामिल था। दोनों साजिश के तहत उसके जीजा लाभ सिंह को फंसाया। 5 अप्रैल का निगला जहरीला पदार्थ इस दबाव के चलते उसके जीजा लाभ सिंह ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने लाभ सिंह के बयान दर्ज नहीं किए। 10 अप्रैल को SP से गुहार लगाने के बाद पुलिस ने PGI चंडीगढ़ पहुंची और लाभ सिंह का बयान दर्ज किया। संदीप और मेघराज की गिरफ्तारी मांग आज मंगलवार को लाभ सिंह का शव गांव लाया गया। यहां ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अंतिम संस्कार करने की चेतावनी दी। इसके लिए परिवार ने सुबह 10 बजे तक का अल्टीमेटम दिया। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। आरोपी संदीप के खिलाफ केस दर्ज उधर, थाना लाडवा के SHO गुरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपी संदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बयान में मेघराज सैनी का कोई जिक्र नहीं हुआ। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles