Related Posts

कांग्रेस MLA ने किया दादा खागड़ का अपमान, VIDEO:अपनी स्वागत माला उतारकर पहनाई; खाप नेत्री ने गंगाजल से शुद्धिकरण किया




हरियाणा के जींद में गांव कंडेला स्थल दादा खागड़ समाधि स्थल का कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने अपमान कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कंडेला खाप ने समाधि स्थल का गंगाजल से धोकर दोबारा पवित्र किया। बता दें कि जींद के गांव कंडेला में सोमवार को दादा खागड़ को श्रद्धांजलि देने के लिए नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस विधायक का यहां मौजूद लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया था। इसके बाद समाधि स्थल के नजदीक पहुंचकर जस्सी ने अपने गले में मौजूद स्वागत माला उतारकर दादा खागड़ को पहना दी। इस घटना का वीडियो जब वायरल हुआ तो खाप नेताओं व इनेलो ने इस पर आपत्ति जताई और आज समाधि स्थल को गंगाजल से साफ किया। खाप नेत्री बोली- जस्सी पेटवाड़ भाजपा का आदमी
खाप महिला प्रधान सुदेश कंडेला ने कहा कि कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने पवित्र स्थल का अपमान किया है। वह जानबूझकर ऐसा कर रहा है, पहले हांसी में धरने पर जाकर भड़काऊ भाषण देता है और फिर दादा खागड़ की समाधि पर आता है। यह भाजपा से मिला हुआ है और उसके ही ईशारे पर काम कर रहा है। क्या है दादा खागड़ समाधि स्थल मई 2002 में बिजली के बिलों और बढ़ी हुई दरों को लेकर कंडेला सहित पांच गांवों के किसानों ने तत्कालीन सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन किया था। ग्रामीण और स्थानीय लोककथाओं के अनुसार, उस समय आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच टकराव के दौरान दादा खागड़ (जो कि एक सांड के रूप में वहां मौजूद थे) ने निहत्थे किसानों की रक्षा की थी। ग्रामीणों का मानना है कि उनकी वजह से कई किसानों की जान बची। दादा खागड़ की मृत्यु के बाद गांव वालों ने उनकी स्मृति में समाधि का निर्माण करवाया। यह स्थल किसानों की एकता और संघर्ष का प्रतीक माना जाता है। हर वर्ष कंडेला कांड की बरसी पर किसान संगठनों और नेताओं द्वारा दादा खागड़ की समाधि पर आकर श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें