Related Posts

3 बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत:फरीदाबाद में कार ने मारी टक्कर, सड़क पार कर रहा था




फरीदाबाद जिले के गांव अटाली के पास मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता की दो साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी थी। छांयसा थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अटाली गांव में रह रहे राहुल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला था। पिता के निधन के बाद वह मजदूरी करके अपनी मां और तीन बहनों का पालन-पोषण कर रहा था। मंगलवार सुबह वह रोज की तरह घर से मजदूरी करने के लिए निकला था। सड़क पार कते वक्त कार ने मारी टक्कर बताया जा रहा है कि जब राहुल गांव अटाली के पास सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि राहुल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल राहुल को उपचार के लिए बल्लभगढ़ स्थित बीके अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज घटना की सूचना अस्पताल की ओर से थाना छांयसा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थाना छांयसा के प्रभारी गोपाल दास ने बताया कि मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है। वह सुबह मजदूरी के लिए घर से निकला था, तभी सड़क पार करते समय एक कार ने उसे टक्कर मार दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फरार चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें