Top 5 This Week

Related Posts

कर्मचारियों-पेंशनर्स ने सांसद मीत हेयर का आवास घेरा:बरनाला में महंगाई भत्ता, पुरानी पेंशन योजना बहाली समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन




पंजाब संयुक्त मुलाजिम मंच और पंजाब मुलाजिम व पेंशनर्स फ्रंट के बैनर तले सोमवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों ने संगरूर से आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर के बरनाला स्थित आवास का तीखा घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार की कथित कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस रोष प्रदर्शन से पहले मुलाजिम नेताओं बलजिंदर प्रभु, तरसेम भट्ठल, दर्शन चीमा, मोहन सिंह छन्ना, मनोहर लाल अरोड़ा, जगराज रामा, सुखजंट सिंह और गमदूर सिंह की अगुवाई में स्थानीय कचहरी चौक में एक विशाल धरना दिया गया, जिसके बाद सभी प्रदर्शनकारी मार्च करते हुए सांसद के आवास तक पहुंचे। रैली को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सरकार के सामने अपनी मांगें रखीं। कर्मचारियों और पेंशनर्स की प्रमुख मांगें: महंगाई भत्ता (DA): बकाया 18 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्तें तुरंत जारी की जाएं। भत्ते और पेंशन योजना: एसीपी (ACP) भत्ता दोबारा लागू किया जाए और पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल हो। वेतन आयोग में सुधार: पंजाब के कर्मचारियों पर 17 जुलाई 2020 के पत्र के जरिए लागू किए गए केंद्रीय वेतन आयोग के फैसले को रद्द किया जाए। प्रोबेशन पीरियड: प्रोबेशन (परख काल) अवधि बढ़ाने वाले 15 जनवरी 2015 के पत्र को तुरंत वापस लिया जाए। पेंशन संशोधन: पेंशनर्स को 2.59 के गुणांक (मल्टीप्लिकेशन फैक्टर) के अनुसार संशोधित पेंशन दी जाए। कच्चे मुलाज़िम व न्यूनतम मजदूरी: सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और मानभत्ते (मानदेय) पर काम करने वाली महिलाओं पर न्यूनतम मजदूरी कानून लागू हो। 15 जुलाई को मोहाली कूच की चेतावनी कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि सांसद के आवास का घेराव उनके आंदोलन का दूसरा चरण है। अपनी मांगों को लेकर संघर्ष को और तेज करने का एलान करते हुए नेताओं ने बताया कि अगले पड़ाव के रूप में 15 जुलाई को बड़ी संख्या में कर्मचारी और पेंशनर्स मोहाली की तरफ कूच करेंगे। उन्होंने सभी संगठनों और साथियों से अभी से इस राज्य स्तरीय आंदोलन की तैयारियां शुरू करने की अपील की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles