Related Posts

गुरदासपुर सांसद रंधावा ने लगाया अवैध खनन आरोप:पुलिस पहुंची रावी किनारे, DSP बोले- लैंड सिल्टिंग का काम मिला वैध




गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा रावी दरिया के किनारे रेत से भरे टिप्परों को देखकर अवैध खनन के आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। बटाला पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। डीएसपी जोगा सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने रावी दरिया क्षेत्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान वहां मौजूद टिप्पर चालकों और खनन विभाग के अधिकारियों से पूछताछ की गई। जांच में अवैध खनन नहीं होने की बात पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि मौके पर कोई अवैध खनन नहीं हो रहा था। खनन विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि संबंधित स्थान पर विभाग की अनुमति से लैंड सिल्टिंग का कार्य कराया जा रहा है। विभाग ने इस संबंध में पुलिस टीम को लिखित पुष्टि भी उपलब्ध कराई। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान अवैध खनन के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस ने यह भी कहा कि पूरे मामले पर आगे भी नजर रखी जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें