करनाल में नशा तस्करी और चोरी के खिलाफ पुलिस की दो अलग-अलग बड़ी कार्रवाइयों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एंटी नारकोटिक सेल ने 2 नशा तस्करों को काबू कर उनके पास से स्मैक और कार बरामद की। वहीं सीआईए असंध की टीम ने चोरी के मामले में एक वांटेड आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान बरामद किया। दोनों मामलों में पुलिस आगे की जांच में जुटी है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल ने इंचार्ज एसआई हिम्मत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की। सूचना के आधार पर थाना कुंजपुरा क्षेत्र में दबिश देकर विक्रम उर्फ विक्की पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी गांव महमदपुर और अनिल पुत्र जसमेर निवासी गांव खराजपुर को गिरफ्तार किया गया। 6 जून को दर्ज हुआ मामला दोनों आरोपियों के खिलाफ 6 जून को थाना कुंजपुरा में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 15 ग्राम 70 मिलीग्राम स्मैक और एक रिट्ज कार बरामद की। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी जल्दी अमीर बनने और अपने शौक पूरे करने के लिए स्मैक की अवैध बिक्री कर रहे थे और क्षेत्र में सक्रिय रूप से सप्लाई कर रहे थे। रिमांड पर लेकर नेटवर्क खंगाल रही पुलिस पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से एक दिन का रिमांड मिला है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस तकनीकी और खुफिया पहलुओं पर भी जांच कर रही है। सीआईए असंध की कार्रवाई, चोरी का आरोपी गिरफ्तार दूसरी कार्रवाई में सीआईए असंध की टीम ने मुख्य सिपाही रमेश कुमार की अध्यक्षता में चोरी के मामले में वांटेड आरोपी को काबू किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहड़ा निवासी दीपक पुत्र पीरत पाल उर्फ काला के रूप में हुई है, जो थाना असंध क्षेत्र का रहने वाला है। चोरीशुदा सामान बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा गैस सिलेंडर, नकदी और एक बिजली का पंखा बरामद किया है। आरोपी को सबूतों के आधार पर विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच जारी दोनों मामलों में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी और चोरी जैसे अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link
करनाल में 2 नशा तस्कर, चोरी का आरोपी गिरफ्तार:स्मैक, कार और चोरी का सामान बरामद; अमीर बनने के चक्कर बेचने लगे नशा
