spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में हेरोइन समेत 2 तस्कर गिरफ्तार:यूपी के रहने वाले, सप्लाई करने आई थे, बाइक में छिपा रखी थी




करनाल में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को काबू किया और उनके कब्जे से हेरोइन बरामद की। आरोपी उत्तर प्रदेश से नशीला पदार्थ लाकर करनाल में सप्लाई करने की फिराक में थे। यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिपाल कुमार ने बताया कि यूनिट में तैनात एसआई कुलदीप कुमार को सूचना मिली थी कि 2 युवक हेरोइन बेचने का काम करते हैं और इस बार भी नशा लेकर करनाल पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर पहुंचकर निगरानी शुरू की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। बाइक में छुपा रखी थी हिरोईन पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए अनुसार कार्रवाई करते हुए दोनों को उनकी बाइक नंबर यूपी11 सीआर-6247 स्प्लेंडर प्लस काले रंग सहित काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली गई, जिसमें 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी नशे को बाइक में छुपाकर लाए थे। दोनों आरोपी सहारनपुर के रहने वाले गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव खानपुर गुज्जर निवासी मुबारिक पुत्र वालिद खान और गांव नवाजपुर निवासी मेहराज पुत्र रियाज के रूप में हुई है। दोनों आरोपी थाना गंगोह जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और लंबे समय से नशा तस्करी में सक्रिय बताए जा रहे हैं। रिमांड पर लेकर नेटवर्क खंगाल रही पुलिस पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान उनके नशा तस्करी नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। टीम का प्रयास है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों तक भी पहुंचा जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles