spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में गबन का आरोपी 15 साल बाद गिरफ्तार:800 लीटर डीजल और 10 हजार रुपए लेकर हुआ था फरार, रेवाड़ी पुलिस को सौंपा




नूंह पुलिस ने 15 साल से फरार चल रहे एक उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर साल 2009 में गबन का मामला दर्ज था। सदर थाना नूंह की पुलिस चौकी जयसिंहपुर की टीम ने उसे धर दबोचा और संबंधित थाना पुलिस को सौंप दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद अजरुदीन पुत्र खुशी खान के रूप में हुई है, जो गांव ढेकली, थाना सदर नूंह का निवासी है। उसके खिलाफ थाना धारूहेड़ा, जिला रेवाड़ी में अभियोग संख्या 207/09, धारा 407 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज था। लंबे समय तक फरार रहने के कारण कोर्ट ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। ट्रक से करीब 800 लीटर डीजल बेचा पुलिस के अनुसार, साल 2009 में जब आरोपी श्री गणेश कार्गो ट्रांसपोर्ट कंपनी में ड्राइवर के तौर पर काम करता था। वह हरियाणा के पानीपत से माल भरकर सीसवाल के लिए निकला था। आरोप है कि रास्ते में रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा स्थित यूनिस होटल के पास उसने ट्रक से करीब 800 लीटर डीजल बेच दिया था। इसके अतिरिक्त, आरोपी कंपनी से मिली 10 हजार रुपए की पेशगी राशि भी लेकर फरार हो गया था। उसने वाहन को बीच रास्ते में ही छोड़ दिया था। घटना के बाद ट्रांसपोर्ट कंपनी की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। थाना धारूहेड़ा को सौंपा आरोपी पुलिस चौकी जयसिंहपुर के प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि उनकी टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उद्घोषित आरोपी अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद, आरोपी मोहम्मद अजरुदीन को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगामी कार्रवाई के लिए थाना धारूहेड़ा से आए उप निरीक्षक अभय पाल को सौंप दिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles