Related Posts

करनाल में युवक पर लाठी-डंडों- हथियार से हमला:बाइक पर ड्यूटी से घर लौट रहा, हथियारबंद युवकों ने घेरा, लगाई पंचायती जमीन की बोली




करनाल जिले में मधुबन थाना क्षेत्र के गांव मुबारकाबाद के पास बुधवार रात एक युवक पर हथियारबंद युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। युवक पर लाठी-डंडों और तेजधार हथियारों से हमला किया गया। गंभीर हालत में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी बुलाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव कालरम निवासी अमित कुमार बुधवार रात ड्यूटी के बाद बाइक पर घर लौट रहा था। जैसे ही वह मुबारकाबाद के पास पहुंचा, कुछ हथियारबंद युवकों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने उस पर लाठी-डंडों और तेजधार हथियारों से हमला शुरू कर दिया। गली में अधमरा छोड़कर भागे घायल अमित कुमार ने बताया कि हमलावरों ने पहले कुटेल के पास उस पर हमला किया गया। वह किसी तरह बचकर मुबारकाबाद गांव के बीच पहुंचा और एक गली में घुस गया। वहीं हमलावरों ने उसे पकड़कर बेरहमी से पीटा और अधमरा करके छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। युवक का इलाज जारी है। पंचायती जमीन की बोली में हुआ था शामिल अमित कुमार ने बताया कि बीते सोमवार को गांव में पंचायती जमीन की बोली हुई थी। वह भी बोली में शामिल हुआ था और उसने 80 हजार रुपए तक बोली लगाई थी, जबकि दूसरे व्यक्ति ने 82 हजार रुपए की बोली दी थी। उस समय कोई विवाद नहीं हुआ, लेकिन बाद में आरोपियों ने उसकी रेकी शुरू कर दी और मौका पाकर हमला कर दिया। पुलिस बोली-बयान के आधार पर होगी कार्रवाई मधुबन थाना के सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि कालरम में पंचायती जमीन की बोली हुई थी। उसी रंजिश में झगड़ा हुआ है। अब संबंधित लोगों के बयान लिए जाएंगे और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें