Related Posts

करनाल में बस स्टैंड पर युवक से मारपीट:सोने की चेन छीने जाने का भी लगाया आरोप, तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज




करनाल के न्यू बस स्टैंड पर नाइट ड्यूटी दे रहे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार तीन युवक आए और मारपीट करते हुए सोने की चेन छीनने का आरोप लगा। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को की। हालांकि पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज की जांच में चेन छीने जाने की पुष्टि नहीं हो सकी। मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ड्यूटी के दौरान हुआ विवाद
गांव समौरा निवासी सतबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह न्यू बस स्टैंड करनाल पर नाइट ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान रात करीब 10:10 बजे तीन युवक वहां पहुंचे और आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान उसके गले से सोने की चेन छीन ली गई और जाते समय उसे गोली मारने की धमकी भी दी गई। हथियार निकालने की कोशिश, गला घोंटने की धमकी
शिकायतकर्ता के अनुसार मारपीट के दौरान एक युवक ने जेब से हथियार निकालने की कोशिश की, तभी दूसरे युवक ने उसे रोकते हुए कहा कि गोली से नहीं बल्कि गला घोंटकर मारेंगे। इससे उसे अपनी जान का खतरा महसूस हुआ। उसने बताया कि उसकी रोजाना न्यू बस स्टैंड पर नाइट ड्यूटी रहती है और वह आरोपियों को पहचानता है। इन युवकों पर लगाए आरोप
शिकायत में सतबीर सिंह ने दरड़ गांव निवासी राजबीर उर्फ राजू, छोटू और कुराली निवासी अमन पर मारपीट, चेन छीनने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में नहीं मिली चेन छीनने की पुष्टि
पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर भी पहुंच गई थी। जहां पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और हालात का जायजा लिया। जांच में मौके पर सोने की चेन छीने जाने की पुष्टि नहीं हुई। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मारपीट की घटना सामने आई। पुलिस जुटी जांच में
पुलिस ने मामले में मारपीट, गाली-गलौच और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में थाना सदर करनाल में मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी जगमोहन को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें