![]()
करनाल के सदर बाजार क्षेत्र में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक का शव कमरे में लटका मिला। युवक एक महिला के साथ किराए के मकान में तीसरी मंजिल पर रहता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के मोर्चरी हाउस भेज दिया है। फिलहाल मामले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जम्मू निवासी 29 वर्षीय अनिल करनाल के सदर बाजार स्थित भीम नगर इलाके में पिछले पांच-छह महीनों से एक महिला के साथ किराए के मकान में रह रहा था। वह यहां एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। उसकी रोजमर्रा की जिंदगी सामान्य चल रही थी। सुबह महिला ने देखा तो मचा हड़कंप पड़ोसी दलीप के अनुसार, रात के समय महिला घर पर मौजूद नहीं थी। सुबह जब वह वापस लौटी तो उसने अनिल को कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा। यह देखकर उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सुबह चार बजे हुई थी आखिरी बात महिला ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब चार बजे उसकी अनिल से बातचीत हुई थी। उस समय सब कुछ सामान्य लग रहा था। इसके कुछ समय बाद यह घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस कर रही हर पहलू से जांच सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत एकत्रित किए हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला फंदा लगाकर जान देने का लग रहा है, लेकिन कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
Source link
करनाल में जम्मू के युवक ने किया सुसाइड:महिला के साथ किराए पर रहता, फांसी पर लटका मिला, सुबह वापस लौटी तो हुआ खुलासा







