spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

राघव चड्ढा के भाजपा में शामिल होना जनता से धोखा:पंजाब सरकार के मंत्री बोले- नेताओं का दोहरा चेहरा सामने आया




कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने भाजपा में शामिल हुए नेताओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विशेष रूप से राघव चड्ढा और अन्य सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन नेताओं का दोहरा चेहरा अब जनता के सामने आ गया है। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक गलियारों में गरमागरमी बनी हुई है। कटारूचक्क ने कहा कि जो नेता अपने निजी फायदे के लिए पार्टी बदलते हैं, वे जनता के सच्चे हितैषी नहीं हो सकते। उन्होंने दावा किया कि ऐसे नेताओं के पार्टी छोड़ने से संगठन और मजबूत होगा तथा साफ-सुथरी राजनीति को बढ़ावा मिलेगा। पंजाब सरकार के मंंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का निरीक्षण करने और गांवों के सरपंचों को विकास कार्यों के लिए चेक देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने राघव चड्ढा और पार्टी छोड़ने वाले अन्य सांसदों पर निशाना साधा राघव 9 माह पहले ही पार्टी से किनारा कर लिया था मंत्री ने यह भी दावा किया कि राघव चड्ढा पिछले लगभग 9 महीनों से पार्टी से जुड़े नहीं थे और पहले ही किनारा कर चुके थे। इसलिए, उनके जाने से पार्टी को कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। उन्होंने जोर दिया कि पार्टी में वही लोग टिकते हैं जो ईमानदारी से काम करते हैं और जनता की सेवा करते हैं। कटारूचक्क ने आगे कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर ऐसे नेताओं को जवाब देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी अपने सिद्धांतों पर कायम है और विकास के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles