spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में छत से गिरने से युवक की मौत:रात को सोते समय हुआ हादसा,नींद में उठकर पेशाब करने गया, संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरा




करनाल की शिव कॉलोनी में एक युवक की छत से गिरने के बाद संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक रात के समय छत पर सो रहा था। देर रात वह पेशाब करने के लिए उठा, लेकिन नींद की हालत में होने के कारण संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। रात को छत पर सोया था युवक
मृतक की पहचान 24 वर्षीय सुदामा के रूप में हुई है। वह 7 जून की रात को अपने घर की छत पर सोया हुआ था। देर रात वह पेशाब करने के लिए उठा था। इसी दौरान नींद में होने की वजह से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गया। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
घटना के बाद परिजनों ने उसे तुरंत करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। गांव के सुदामा के भाई सुरेश ने बताया कि वह काफी गंभीर रूप से घायल था। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलने के बाद राम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया। अगले दिन पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। नींद की हालत में गिरने की आशंका
राम नगर थाना के हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुदामा नींद की अवस्था में छत से नीचे गिरा था। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि घटना के कारणों की पूरी तरह पुष्टि हो सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles