Related Posts

करनाल में चलती बस से उतरते समय महिला गिरी:टायर के नीचे आने से मौत,मंगलौरा के पास हादसा: बस पूरी तरह नहीं रुकी, संतुलन बिगड़ने से गई जान




करनाल में मंगलौरा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय महिला की जान चली गई। महिला प्राइवेट बस से उतर रही थी, लेकिन बस पूरी तरह नहीं रुकी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई। पीछे से बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। तीन बच्चों की मां थी मृतका
मृतका की पहचान मंगलौरा निवासी राजेश देवी(32) के रूप में हुई है। उसके भाई अभिमन्यु ने बताया कि राजेश देवी के तीन बच्चे हैं और वह सिलाई का काम कर परिवार का पालन-पोषण करती थी। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसा कैसे हुआ
मंगलौरा निवासी राजेश देवी करनाल में सिलाई सीखने आती थी। रोज की तरह वह सिलाई सैंटर से काम खत्म कर कल शाम को वह वापस गांव लौट रही थी। जब बस मंगलौरा के पास पहुंची तो वह उतरने लगी, लेकिन बस पूरी तरह नहीं रुकी थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई। बस का पहिया उसे रौंदता हुआ आगे निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक पर लापरवाही का आरोप
परिजनों ने प्राइवेट बस चालक की लापरवाही को हादसे की वजह बताया है। उनका कहना है कि बस को पूरी तरह रोककर यात्रियों को उतरने देना चाहिए था। लापरवाही के कारण यह दुखद घटना हुई है। पुलिस ने चालक को पकड़ा, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर करनाल के मोर्च्युरी हाउस भेज दिया। पुलिस ने आरोपी बस चालक को पकड़ लिया है। परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें