फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी में अवैध निर्माणों और अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। 30 मई की देर रात से इन निमार्णों को तोड़ने का काम शुरू हुआ था और अभी तक 300 से अधिक छोटे-बड़े निमार्ण तोड़े जा चुके है। बीती देर रात कालोनी के कुछ लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस के जवानों ने उनको ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद संबधित थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू कर लिया गया। यह कार्रवाई गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर और प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए की जा रही है। नगर निगम कमिश्नर धीरेन्द्र कुमार के मुताबिक एनजीटी के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक पूरी तरह से अवैध निमार्ण नही हट जाते कार्रवाही जारे रहेगी। तोड़े गए 300 से ज्यादा निमार्ण निगम की कार्रवाही में अभी तक छोटे- और बड़े मिलाकर 300 से ज्यादा निमार्ण गिराएं जा चुके है। निगम की जेसीबी मशीने लगातार मलबे को साफ करने का काम भी कर रही है। किसी भी हालात से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गयाहै। निगम अधिकारियों के मुताबिक, नोटिस मिलने के बाद अधिकांश लोगों ने अपने घरों से सामान निकाल लिया था। अभियान को सुचारु रूप से चलाने के लिए क्षेत्र में बिजली और पानी की आपूर्ति भी पहले ही बंद कर दी गई थी। बीती रात जाम लगाने की कोशिश बीती रात को नेहरू कालोनी के कुछ लोगों ने सड़क पर उतरकर तोड़-फोड़ के विरोध में जाम लगाने की कोशिश की। निगम अधिकारियों ने बिना देरी किए भारी पुलिस बल को मौके पर बुला लिया। जिसके बाद किसी प्रकार का कोई जाम नही लग सका, हांलाकि इस दौरान पुलिस जवानों पर पत्थर फेंके गए। एफएमडीए करेगा सड़क चौड़ीकरण का काम कब्जा हटाने के बाद फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) द्वारा सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही सड़क किनारे ग्रिल लगाकर ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी, जिससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और सौंदर्यीकरण में सुधार हो सके।
Source link
