हरियाणा में नारनौल के नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव भुंगारका में एक महिला के घर से जेवरात और नकदी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। महिला अपने साथ अपनी छोटी बेटी को भी ले गई। पति की शिकायत पर नांगल चौधरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव भुंगारका निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह वन विभाग में कार्यरत है। बीते कल वह सुबह करीब 8 बजे ड्यूटी पर चला गया था। उसके अनुसार पीछे से उसकी पत्नी अपनी छोटी बेटी को साथ लेकर घर से चली गई। शाम को जब वह ड्यूटी से वापस लौटा तो उसकी बड़ी बेटी घर पर अकेली मिली। 20 हजार ले गई नकद व्यक्ति आरोप है कि घर की तलाशी लेने पर करीब 20 हजार रुपये नकद गायब मिले। साथ ही उसकी पत्नी अपने साथ सोने और चांदी के आभूषण भी लेकर गई है। परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन महिला और बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। युवक से करती थी बातचीत शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी पिछले कुछ समय से एक युवक से मोबाइल पर बातचीत करती थी। उसने आशंका जताई है कि उक्त युवक ने ही उसकी पत्नी और बेटी को कहीं छिपा रखा है। पुलिस ने किया मामला दर्ज पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार महिला की उम्र करीब 26 वर्ष, रंग गेहूंआ और कद लगभग 5 फुट 1 इंच है। घटना के समय वह पीले रंग का फ्रॉक सूट और गुलाबी चुन्नी पहने हुए थी। वहीं उसकी बेटी ने सफेद फ्रॉक और लाल रंग की पैंट पहन रखी थी। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर महिला की तलाश में जुट गई।
Source link
नारनौल में महिला जेवरात और नकदी लेकर घर से फरार:वनकर्मी पीड़ित पति ने एक युवक पर लगाया आरोप, छोटी बेटी भी साथ ले गई
