Related Posts

महेंद्रगढ़ में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू:15 जून से घर-घर पहुंचेंगे BLO; 18 साल पूरे कर चुके युवा नाम करवाएं दर्ज




महेंद्रगढ़ में निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम योगेश सैनी ने शुक्रवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा राज्य में 1 जुलाई की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। एसडीएम सैनी ने बताया कि महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जाएगी। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इसके बाद, प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई, 2024 को किया जाएगा। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन करवाने के लिए दावे और आपत्तियां 21 जुलाई से 20 अगस्त तक स्वीकार की जाएगी। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 18 सितंबर तक किया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर को होगा। मतदाता सूची में नाम अवश्य दर्ज करवाएं उन्होंने सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से अपील की है कि वे अपने नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करवाएं। साथ ही, जिन मतदाताओं के नाम, पते या अन्य विवरण में त्रुटि है, वे समय रहते आवश्यक संशोधन करवा लें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें