Top 5 This Week

Related Posts

करनाल में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में ब्लास्ट, लगी आग:साथ खड़ी स्पोर्ट्स बाइक भी जली, युवक का हाथ झुलसा; दादी की तबीयत बिगड़ी




करनाल जिले के घरौंडा में कोटिया कालोनी में एक घर के अंदर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास खड़ी स्पोर्ट्स बाइक भी इसकी चपेट में आ गई। पूरे घर में धुआं भर गया, जिससे परिवार के लोगों का दम घुटने लगा। समय रहते परिवार जाग गया और किसी तरह से बाहर निकाला गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में आग का कारण बैटरी में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। बैटरी ब्लास्ट से भड़की आग, हाथ भी झुलसा कोटिया कालोनी निवासी शिव कुमार पंडित ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2023-24 में घरौंडा की सर्विस रोड स्थित एक एजेंसी से 60 हजार रुपए में इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी। वर्ष 2025 में स्कूटी की बैटरी खराब हो गई, जिसके बाद 22 हजार रुपए खर्च कर नई बैटरी डलवाई गई। इसके बावजूद स्कूटी में लगातार दिक्कतें बनी रही। आधी रात को धुआं ही धुआं उन्होंने बताया कि बीती रात स्कूटी को चार्जिंग पर लगाया था और चार्ज होने के बाद चार्जर हटा दिया था। आधी रात को अचानक धुएं से सांस लेने में परेशानी हुई तो आंख खुली। नीचे जाकर देखा तो स्कूटी में आग लगी हुई थी। पास जाने की कोशिश की तो बैटरी में तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया और स्कूटी तेजी से जलने लगी। आग बुझाने की कोशिश में उनका हाथ भी झुलस गया। परिवार को बाहर निकाला, दादी की हालत बिगड़ी शिव कुमार ने बताया कि परिवार के 7 सदस्य ऊपर के कमरे में सो रहे थे। उन्होंने तुरंत सभी को उठाया और बाहर निकाला। उनकी दादी दर्शन देवी नीचे कमरे में थीं, जिनका धुएं के कारण दम घुटने लगा। किसी तरह उन्हें बाहर निकालकर खुली हवा में लाया गया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले जली स्कूटी आग की सूचना फायर विभाग को दी गई। टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी और आग ने पास खड़ी करीब सवा लाख रुपए की स्पोर्ट्स बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया था। घर को भी नुकसान, लेंटर में आई दरारें इस आगजनी में घर के दरवाजे जल गए और लेंटर में भी दरारें आ गईं। शिव कुमार ने बताया कि गनीमत रही कि नीचे रहने वाले किरायेदार उस समय घर पर नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। एजेंसी पर लापरवाही का आरोप शिव कुमार पंडित का कहना है कि स्कूटी में दिक्कत आने के बाद कई बार एजेंसी पर शिकायत की गई, लेकिन हर बार अनदेखी की गई और बदतमीजी से पेश आया गया। चार-पांच दिन पहले भी स्कूटी की जांच करवाई गई थी। जिसमें बैटरी और वायरिंग में समस्या बताई गई थी, उन्हें रोजाना चार्जिंग करने की सलाह दी गई, जबकि स्कूटी का इस्तेमाल बहुत कम होता था। उन्होंने कहा कि एजेंसी की लापरवाही के कारण यह नुकसान हुआ है। अब वे मामले में एजेंसी के खिलाफ पुलिस में शिकायत देंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें