Top 5 This Week

Related Posts

पठानकोट में नशा छुड़ाओ केंद्र के कर्मचारियों का प्नदर्शन:लंबे समय से रेगुलर नहीं करने पर जताया रोष; सिविल सर्जन को सौंपा मांगपत्र




पठानकोट स्थित सिविल अस्पताल के नशा छुड़ाओ केंद्र में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर सिविल सर्जन और डिप्टी मेडिकल कमिश्नर को एक मांगपत्र सौंपा। कर्मचारियों ने उन्हें नियमित करने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से केंद्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अभी भी आउटसोर्सिंग व्यवस्था के तहत ही रखा गया है। उनकी मुख्य मांग है कि उन्हें नियमित किया जाए। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि उन्होंने पिछले कई वर्षों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ काम किया है। कोविड-19 महामारी के दौरान भी उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार ड्यूटी निभाई, लेकिन उस अतिरिक्त कार्य के लिए उन्हें कोई विशेष मानदेय या प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई। ‘समान काम, समान वेतन’ के सिद्धांत को लागू करने की मांग मांग पत्र में कर्मचारियों ने ‘समान काम, समान वेतन’ के सिद्धांत को लागू करने की भी मांग की। उनका कहना है कि समान कार्य करने के बावजूद उन्हें अन्य नियमित कर्मचारियों के बराबर सुविधाएं और वेतन नहीं मिल रहा है। इस दौरान मोनिका, कुसुम, दीपक सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें