spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल:पंचायत भवन में सरपंचों के साथ बैठक; 40 गांवों को मॉडल बनाने पर चर्चा




केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल आज करनाल के दौरे पर है। सुबह साढ़े 10 बजे उन्होंने पंचायत भवन में सरपंचों और अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की जा रही है। इस दौरान 40 गांवों को मॉडल गांव बनाने के पायलट प्रोजेक्ट पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद है। करनाल के पंचायत भवन में की बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सरपंचों और अधिकारियों के साथ सीधा संवाद कर रहे है। बैठक में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण भी विशेष रूप से मौजूद है। रेड कार्पेट लॉन में दूसरा कार्यक्रम इसके बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल 11:30 बजे रेड कार्पेट लॉन में 40 गांवों के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयनित गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने की योजना की जानकारी सांझा करना है। 19 करोड़ के बजट की मिलेगी मंजूरी इस प्रोजेक्ट के तहत चयनित 40 गांवों में ग्राम सचिवालय, व्यायामशाला, शिवधाम, फिरनी, स्ट्रीट लाइट, स्कूल, ई-लाइब्रेरी, तालाब और सीवरेज जैसी सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि किन गांवों में काम पूरा हो चुका है और किन में प्रगति जारी है। सरकार द्वारा जारी 19 करोड़ रुपए के बजट की मंजूरी की जानकारी भी दी जाएगी। ये हैं चयनित 40 गांव पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिन 40 गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा, उनमें शामगढ़, संधीर, कुंजपुरा, बड़ागांव, काछुआ, कुंड, कैमला, मुनक, सालवन, निगदू, गोंदर, सग्गा, बरास, डाचर, भादसो, संगोहा, दर्ड, ब्याना, गढ़ी बीरबल, जरीफाबाद, कमालपुरा, कुटेल, बड़सत, अराईपुरा, गगसीना, मोहिद्दीनपुर, बल्ला, जुंडला, राहड़ा, अरडाना, जलमाना, रम्बा, बड़ौता, कालरम, ऊंचा समाना, गोहिदा, साम्भली, पुंडरक, खेड़ी मानसिंह और पिंगली गांव शामिल हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles