spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल नहर में नहाने गए युवक का डूबने से लापता:सर्च ऑपरेशन जारी,दोस्तों के साथ हांसी ब्रांच नहर में नहाने पहुंचा था युवक, बचाने की कोशिश के बावजूद बहा




करनाल जिला के मुनक थाना क्षेत्र में मोरमाजरा के पास हांसी ब्रांच नहर में नहाने गए एक युवक के डूबने का मामला सामने आया है। युवक अपने चार दोस्तों के साथ नहर पर पहुंचा था, जहां नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और बह गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग पाया। नहाते समय अचानक गहरे पानी में गया युवक
जानकारी के अनुसार गांव गोल्ली निवासी 26 वर्षीय सावन कुमार पुत्र कृष्ण कुमार अपने चार दोस्तों के साथ गांव मोरमाजरा के घाट पर हांसी ब्रांच नहर में नहाने के लिए आया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ नहा रहे युवकों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह पानी के तेज बहाव में बह गया। काफी देर तक तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। एक बेटी का पिता था सावन
सावन कुमार शादीशुदा था और उसकी एक बेटी है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। घटना के बाद साथियों ने तुरंत गोल्ली गांव में परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और मुनक थाना पुलिस को जानकारी दी। गोताखोरो ने शुरू किया सर्च अॉप्रेशन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू करवाया। गोताखोरों ने काफी देर तक नहर में तलाश की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा, जिसे दोबारा शुरू किया जाएगा। सर्च ऑप्रेशन जारी
बल्लाह चौकी इंचार्ज रोहताश ने बताया कि युवक सावन कुमार के नहर में डूबने की सूचना मिली थी। गोताखोरों को मौके पर बुलाकर तलाश करवाई गई, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। सर्च ऑपरेशन जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles