spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

वेरका मिल्क प्लांट ब्लास्ट केस में नया मोड़:9 महीने बाद फिर सुर्खियों में आया, मानवाधिकार आयोग की हुई एंट्री, पुलिस से मांगी रिपोर्ट




लुधियाना में करीब 9 महीने पहले वेरका मिल्क प्लांट में हुए भीषण विस्फोट में एक कर्मचारी की मौत और कई अन्य के घायल होने का मामला में नया मोड़ आ गया है। इस बार पंजाब राज्य एवं चंडीगढ़ (यूटी) मानवाधिकार आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए लुधियाना पुलिस कमिश्नर को आरोपों की जांच कर 17 अगस्त तक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। मामले में लापरवाही, सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और विभागीय चार्जशीट का सामना कर चुके अधिकारी को बाद में पदोन्नति दिए जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 22 अक्टूबर 2025 को हुआ था भीषण विस्फोट
यह हादसा 22 अक्टूबर 2025 को पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन (मिल्कफेड) के अधीन संचालित लुधियाना स्थित वेरका डेयरी प्लांट में ट्रायल रन के दौरान हुआ था। विस्फोट में एयर हीटर सेक्शन के इंचार्ज 43 वर्षीय कुनाल जैन की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य कर्मचारी घायल हुए थे। विभागीय जांच में सामने आईं गंभीर सुरक्षा खामियां
मिल्कफेड की फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी की जांच रिपोर्ट, जिसके आधार पर बाद में चार्जशीट भी जारी की गई, जिसमें कई गंभीर लापरवाहियां सामने आईं। रिपोर्ट के अनुसार एयर-हीटर बर्नर के गैस ट्रेन में लगा मुख्य सोलनॉइड वाल्व, जो एक अहम सुरक्षा उपकरण माना जाता है, मौके से गायब मिला। जांच में पता चला कि इसे हटाकर बॉयलर सेक्शन में लगाया गया था। कमेटी ने इसे स्थापित सुरक्षा प्रक्रिया का गंभीर उल्लंघन और बड़ी तकनीकी चूक बताया। एलपीजी एजेंसी की सलाह भी नहीं मानी गई
जांच में यह भी सामने आया कि एक एलपीजी एजेंसी ने पहले ही बॉयलर और एयर-हीटर सिस्टम के कई महत्वपूर्ण पुर्जे बदलने की सिफारिश की थी। रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने इन सिफारिशों की जानकारी होने के बावजूद आवश्यक उपकरणों की खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं की। गैस कंट्रोल वाल्व का पिस्टन भी था गायब
फैक्ट-फाइंडिंग रिपोर्ट में कहा गया है कि गैस कंट्रोल वाल्व का पिस्टन भी मौजूद नहीं था, जिससे एलपीजी गैस का अनियंत्रित प्रवाह होता रहा। इस कारण एयर-हीटर के कंबशन चैंबर में अत्यधिक गैस जमा हो गई और बाद में विस्फोट हो गया। रिपोर्ट में दुर्घटना के लिए खराब रखरखाव, आवश्यक सुरक्षा इंटरलॉक का अभाव, महत्वपूर्ण उपकरणों को समय पर न बदलना और मशीनरी में अनधिकृत बदलाव को जिम्मेदार बताया गया है। मानवाधिकार आयोग में शिकायत, एफआईआर की मांग
नवांशहर निवासी भगवान दास, जो वेरका प्लांट में ट्रेनी रह चुके हैं। उन्होंने ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत देकर मामले में आपराधिक केस दर्ज करने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
शिकायत में तत्कालीन डिप्टी जनरल मैनेजर (टेक्निकल) हरजिंदर सिंह पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित न करने का आरोप लगाया गया है। ड्यूटी खत्म होने के बाद वापस बुलाए गए थे कुनाल जैन
शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि हादसे की रात कुनाल जैन अपनी ड्यूटी पूरी कर चुके थे, लेकिन ट्रायल रन के लिए उन्हें देर रात दोबारा बुलाया गया था। परिवार ने पदोन्नति पर उठाए सवाल
कुनाल जैन के परिजनों ने सवाल उठाया है कि जिस अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच में लापरवाही के आरोप पाए गए और चार्जशीट जारी हुई, उसे बाद में डिप्टी जनरल मैनेजर (टेक्निकल) से जनरल मैनेजर पद पर कैसे पदोन्नत कर दिया गया। परिवार का कहना है कि कई संभावित गवाह अब उसी अधिकारी के अधीन कार्य कर रहे हैं, जिससे गवाहों पर प्रभाव डालने की आशंका बनी हुई है। मिल्कफेड का अलग दावा
दूसरी ओर मिल्कफेड का पक्ष विभागीय जांच रिपोर्ट से अलग नजर आता है। मिल्कफेड के जनरल मैनेजर (प्रशासन) अमरजीत सिंह मीडिया से कहा कि हरजिंदर सिंह हादसे के लिए जिम्मेदार नहीं थे, क्योंकि वे विस्फोट से करीब 15 दिन पहले ही डीजीएम (टेक्निकल) के रूप में नियुक्त हुए थे।
हालांकि मिल्कफेड ने यह भी स्वीकार किया है कि उन्हें अब तक किसी प्रकार की औपचारिक क्लीन चिट नहीं दी गई है। जांच रिपोर्ट में क्या-क्या सामने आया?
-22 अक्टूबर 2025 को ट्रायल रन के दौरान हुआ था विस्फोट।
-एयर हीटर सेक्शन इंचार्ज कुनाल जैन की मौत, कई कर्मचारी घायल।
-गैस ट्रेन का मुख्य सोलनॉइड वाल्व अपनी जगह से गायब मिला।
-वाल्व को कथित तौर पर बॉयलर सेक्शन में लगाया गया था।
-एलपीजी एजेंसी की सुरक्षा संबंधी सिफारिशों पर कार्रवाई नहीं हुई।
-गैस कंट्रोल वाल्व का पिस्टन भी गायब मिला।
-कंबशन चैंबर में गैस जमा होने से हुआ धमाका।
-विभागीय रिपोर्ट में खराब रखरखाव और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का उल्लेख।
मानवाधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर से 17 अगस्त तक रिपोर्ट मांगी।
अधिकारी की पदोन्नति को लेकर मृतक के परिवार ने गंभीर सवाल उठाए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles