spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

समालखा में युवक को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार:रंजिश के चलते दिया था वारदात को अंजाम, यूपी का रहने वाला




पानीपत जिले के समालखा में सीआईए टू पुलिस ने प्रीतमपुरा कॉलोनी में एक युवक पर जानलेवा हमले की वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह हमला उस समय हुआ जब बाग वाला मोहल्ला निवासी प्रदीप उर्फ मोना अपने दोस्तों के साथ खाली प्लॉट में शराब पार्टी कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव लाला महमदपुर, मेरठ यूपी निवासी गोविंदा के रूप में हुई है, जो फिलहाल कालीरमन पाना में रहता है। सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम ने सोमवार शाम सूचना के आधार पर 70 माइल स्टोन ढाबा के नजदीक फ्लाई ओवर पूल के पास से आरोपी गोविंदा को पकड़ा। पूछताछ में गोविंदा ने स्वीकार किया कि उसने अपने फरार साथी, कालीरमन पाना निवासी सुमित उर्फ कमांडो के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। रंजिश के चलते किया जानलेवा हमला पूछताछ के दौरान आरोपी गोविंदा ने पुलिस को बताया कि वह समालखा में पेंटर का काम करता है और सुमित उर्फ कमांडो उसका पुराना दोस्त है। सुमित की प्रदीप उर्फ मोना के साथ किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। इसी के चलते 1 जुलाई की रात सुमित ने गोविंदा से प्रदीप को सबक सिखाने की बात कही। इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर प्रीतमपुरा कॉलोनी पहुंचे। वहां प्रदीप अपने तीन दोस्तों के साथ एक खाली प्लॉट में बैठकर शराब पी रहा था। दोनों ने पहले प्रदीप उर्फ मोना के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। इसी दौरान सुमित ने पिस्तौल निकालकर प्रदीप पर फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी गोविंदा को मंगलवार को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि फरार आरोपी सुमित उर्फ कमांडो को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्या है पूरा मामला समालखा चौकी में बाग वाला मोहल्ला निवासी प्रदीप उर्फ मोना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 1 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे अपने तीन दोस्त साहिल खान, ओम सिंह और सूरज के साथ प्रीतमपुरा कॉलोनी में एक खाली प्लाट में बैठकर शराब पार्टी कर रहा था। तभी दो अज्ञात युवक वहा आए और पूछा तुम में से मोना कौन है। दोस्त साहिल के उसकी तरफ इशारा करते ही दोनों युवकों ने गाली गलौच करते हुए उससे मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों युवकों में से एक ने पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उसके कंधे के पीछे लगी, वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में रोहतक रेफर सूचना पाकर मौके पर पहुंचा बड़ा भाई संदीप और उसके मां कृष्णा इलाज के लिए समालखा सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। थाना समालखा में प्रदीप उर्फ मोना की शिकायत पर बीएनएस की विभिन्न धारा और आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों की पहचान और धरपकड़ शुरू कर दी थी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles