spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

डबवाली जिलाध्यक्ष ने टिशू से माफी बाद पांव छुआएं, VIDEO:प्रधान की पोस्ट-झुका नहीं, मां समझ छूए, राजनीति मत करो, सरा बोले-जुलूस निकाला




सिरसा जिले में डबवाली बीजेपी जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा और बीजेपी नेता सुनील उर्फ टिशू एवं सर्वजोत उर्फ जोती सरा की कंट्रोवर्सी मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अब इस मामले में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कालांवाली नगर पालिका से चेयरमैन पद का बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ चुके टिशू प्रधान पार्टी जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा और उनके पति के पांव छूते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी टिशू प्रधान को पहले सोफे से खड़ा करके अपने पास बुलाते हैं और उनको पांव छूने के लिए इशारा कर रहे हैं। टिशू प्रधान भी बिना किसी हिचहिचाहट के जिलाध्यक्ष को उम्र से बड़ी होने पर सम्मानपूर्वक उनके पांव छूते हैं। रेणू शर्मा के पास में बैठे उनके पति भी कुर्सी छोड़कर खड़े हो जाते हैं और टिशू उनके भी पांव छूकर आर्शीवाद लेते हैं। ये 29 सेकेंड का वीडियो किसी ने उसी समय किसी ने चुपके से बनाया हुआ लगता है, जो अब वायरल हो गया। इस वीडियो के वायरल होने से सियासी बवाल मच गया है और बीजेपी नेता टिशू प्रधान भी स्वयं को सामाजिक व मानसिक तौर पर आहत हो गए हैं। टिशू पिछले दो से तीन दिन से फोन नहीं उठा रहे हैं। जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा से भी फोन से संपर्क किया, पर जवाब नहीं मिला। टिशू प्रधान ने अपनी भड़ास निकालने को एक विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली है, जिसमें लिखा-मां समझकर पांवों के हाथ लगाए थे। झुका नहीं हूं, समझौत किया है, झुका नहीं हूं। आपके ही कुकर्मों पर पर्दा डाला था। मेरे साथ राजनीति मत करो, बीजेपी जिंदाबाद, इंकलाब जिंदाबाद। देखिए: पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी पांव छूने को बुलाते हुए पार्टी के प्रति लोगों में धारणा बदली, अपने ही नेता को बदनाम की साजिश इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में इसकी खूब चर्चा है और सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इससे बीजेपी पार्टी के प्रति लोगों में धारणा बदल गई है। अपने ही एक नेता को बदनाम करने की साजिश है। उस पर पहले माफी मांगने पर दबाव बनाया जाता है और बाद में उसकी वीडियो बनाकर वायरल हो गया। इसकी बीजेपी नेता जोती सरा ने निंदा की है और कहा, टिशू प्रधान को पहले ही समझाया था कि अगर उसने माफी मांगी तो उसकी वीडियो बनाकर जुलूस निकालेंगे। उन्होंने ऐसा ही किया है। इससे पार्टी की छवि भी धूमिल हुई है और संगठन इस पर ठोस संज्ञान ले। वरना जिलाध्यक्ष अपना दबदबा बनानी चाहती है, ताकि कोई उसके खिलाफ आवाज न उठाए। टिशू प्रधान उठा सकते हैं ठोस फैसला सूत्रों की मानें तो बीजेपी नेता टिशू प्रधान अब ठोस फैसला ले सकते हैं। अभी तक पार्टी छोड़ने या किसी अन्य पार्टी में शामिल होने की सूचना नहीं है। मगर वह जिलाध्यक्ष के खिलाफ खुलकर आवाज उठा सकते हैं और प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा कर सकते हैं। इसे लेकर जोती सरा ने अपने अकाउंट पर पोस्ट डाली हुई कि टिशू प्रधान जल्द पीसी में खुलासा करेंगे। जानिए कैसे शुरू हुआ विवाद और अंत के बाद दोबारा शुरू के संकेत 26 जून को पोस्ट डालकर खुलकर जाहिर किया था सुनील उर्फ टिशू प्रधान की ओर से पिछले कुछ दिनों से जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा से अनबन चल रही थी, जिसका 26 जून को एक पोस्ट डालकर खुलकर जाहिर की। जिसमें लिखा कि प्रदेशाध्यक्ष से निवेदन करता हूं कि डबवाली में अगले चुनाव में विजय चाहते हैं तो जिलाध्यक्ष को तुरंत बदल दो। उन पर परिवारवाद और अहंकारी बताया था। खुद सामने न आकन पहले पर्दे के पीछे रहकर भी परिवारवाद व भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उनके साथ बीजेपी नेता जोती सरा ने भी खुलकर विवादित पोस्टें डालनी शुरू कर दी। अगले दिन 27 तारीख को जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा ने कालांवाली में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेशाध्यक्ष के दौरे की जानकारी देते हुए टिशू के आरोपों पर सफाई दी थी। टिशू अकेले प्रदेशाध्यक्ष से जाकर मिले और ओढा ऑफिस पर कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। 30 जून को सिरसा दौरे के समय वे उनके निमंत्रण पर नहीं पहुंची। टिशू-सरा को नोटिस किया था जारी इस पर टिशू ने कहा था कि जिलाध्यक्ष ने प्रदेशाध्यक्ष को भ्रमित किया और उनको दूसरे रास्ते से ले जाया गया। टिशू ने पोस्टर से जिलाध्यक्ष का फोटो भी हटा लिया और नाराज हो गए। दो दिन बाद 3 तारीख को जिलाध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया, टिशू व जोती सरा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इससे दोनों नेता गुस्सा गए और बोले, जिस पर आरोप है, उसी ने नोटिस दे दिया। प्रदेशाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री से राय भी नहीं ली। नोटिस का जवाब उनको कल शुक्रवार को भेजना था। तभी टिशू प्रधान व उनकी पत्नी पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी के पास पहुंचे और मामला सुलझाने को कहा। जिलाध्यक्ष रेणू से माफी मांगने पर विवाद थम गया था। जोती सरा ने मंगलवार को नोटिस का जवाब भेजा है और टिशू वाला मामला फिर उलझ गया है। BJP जिलाध्यक्ष को अहंकारी बताने वाले ने माफी मांगी, VIDEO:रेणू शर्मा-टिशू प्रधान कंट्रोवर्सी, कहा-आंटी मेरे मां सामान, पूर्व MP चरणजीत रोड़ी साथ दिखे सिरसा जिले में डबवाली बीजेपी जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा और कालांवाली से बीजेपी नेता सुनील उर्फ टिशू प्रधान कंट्रोवर्सी में नया मोड़ आया है। जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा को अहंकारी बताने वाले टिशू प्रधान ने माफी मांग ली है और आंटी कहते उनको मां के सामान बताया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। साथ में पूर्व सांसद एवं बीजेपी नेता चरणजीत रोड़ी व टिशू की पत्नी भी बैठे दिखी। इस पर जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा ने भी कहा, जो पार्टी को नुकसान पहुंचा, जिसके लिए माफी मांग ली है। ये हमारा बच्चा है। पूरी खबर पढ़ें….



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles