spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी का बलजीत मर्डर केस:होली पर प्रह्लाद को लेकर शुरू हुए विवाद में 3 मर्डर, बदले के लिए वारदात




भिवानी के बवानीखेड़ा निवासी बलजीत मर्डर केस के विवाद की शुरूआत करीब 6 साल पहले 2020 में होली पर हुई थी। पुलिस के अनुसार उस दौरान बलजीत व आरोपी पक्ष में होली पर झगड़ा हुआ था। इस झगड़े की शुरूआत होली के दिन प्रह्लाद निकालने को लेकर हुई। इसके बाद झगड़ा इतना बढ़ा कि मामला मारपीट तक आ गया। दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इस झगड़े में दो लोगों की मौत हो गई। जिनमें फिलहाल आरोपी प्रीतम की मां सुरेश व मनदीप की मौत हो गई थी। इस मर्डर केस में बलजीत व उसके साथी मोनू को कोर्ट ने 20-20 साल की सजा सुनाई थी। जो फिलहाल कोर्ट में सजा काट रहे थे। वे करीब 3 महीने पहले ही कोर्ट से बाहर आए थे। कोर्ट से बाहर आने के बाद आरोपी पक्ष ने उन दोनों पर हमला बोल दिया। जिसमें बलजीत की मौत हो गई और मोनू घायल हो गया। बवानीखेड़ा थाना प्रबंधक उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि बलजीत हत्या मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में बवानीखेड़ा के वार्ड नंबर 14 निवासी निवासी प्रीतम पुत्र राजकुमार, संदीप पुत्र राजकुमार, दीपक पुत्र राजकुमार व राजकुमार पुत्र जयराम शामिल है। पुलिस रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ करेगी। वारदात में प्रयोग हथियारों की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 3 महीने पहले जमानत पर आए थे
बवानीखेड़ा में 12 जुलाई की रात को करीब 10-11 बजे बवानीखेड़ा के वार्ड-11 निवासी करीब 33 वर्षीय बलजीत उर्फ बबुआ पुत्र ओमप्रकाश की मारपीट करके हत्या कर दी थी। वहीं उसका साथी बवानीखेड़ा के वार्ड नंबर-13 निवासी मोनू को चोट लगने के कारण घायल हो गया था। शिकायतकर्ता अनुसार वे करीब 3 महीने पहले जमानत पर जेल से बाहर आए थे। प्लानिंग के तहत हमला किया
बलजीत के भतीजे राहुल ने बताया कि उसकी मां अस्पताल में भर्ती थी। रविवार रात को बलजीत अपने दोस्त मोनू के साथ उनका हालचाल जानने अस्पताल गया था। लौटते समय पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने दोनों पर हमला कर दिया। परिवार का आरोप है कि पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए हमले की साजिश रची। अस्पताल से लौटते समय मौका मिलते ही उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया। बलजीत का एक भाई और एक बहन हैं। दोनों इससे बड़े हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles