spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल टोल प्लाजा के रेट बढ़े:कार से ट्रक तक महंगा सफर, 5 से 30 रुपए तक बढ़ोतरी, सभी कैटेगरी के वाहनों पर असर




नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा टोल दरों में बढ़ोतरी का असर करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर भी देखने को मिला है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात से नए टोल रेट लागू कर दिए गए हैं। इस बढ़ोतरी के तहत कार, जीप, बस, ट्रक और अन्य व्यवसायिक वाहनों के टोल टैक्स में 5 से 30 रुपए तक की वृद्धि की गई है। नए रेट लागू होने के बाद वाहन चालकों को अब पहले से ज्यादा टोल देना पड़ेगा। बसताड़ा टोल के नए रेट लागू
बसताड़ा टोल प्लाजा के ऑपरेशन मैनेजर प्रदीप मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि एनएचएआई के निर्देशानुसार देशभर के टोल प्लाजा के रेट बढ़ाए गए हैं, जिसके चलते बसताड़ा टोल के रेट भी संशोधित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सिंगल जर्नी के लिए कार और जीप चालकों को अब 200 रुपए और डबल जर्नी के लिए 295 रुपए देने होंगे। एलसीवी और एलजीवी वाहनों के लिए सिंगल जर्नी 320 रुपए और डबल जर्नी 480 रुपए तय की गई है। वहीं बस और ट्रक के लिए सिंगल जर्नी 670 रुपए और डबल जर्नी 1005 रुपए लगेगी। थ्री एक्सल वाहनों के लिए 730 रुपए सिंगल और 1095 रुपए डबल जर्नी तय किए गए हैं। भारी वाहनों पर ज्यादा असर
एचसीएम यानी 4 से 6 एक्सल वाले वाहनों के लिए 1050 रुपए सिंगल और 1575 रुपए डबल जर्नी शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं 7 या उससे अधिक एक्सल वाले भारी वाहनों को सिंगल जर्नी के लिए 1275 रुपए और डबल जर्नी के लिए 1915 रुपए चुकाने होंगे। डबल जर्नी का लाभ 24 घंटे के भीतर वापसी करने पर ही मिलेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles