spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कुरुक्षेत्र में आंखों के सामने राख हुआ ₹1 करोड़:शोरूम में लगी भीषण आग; बुजुर्ग ने भागकर बचाई जान, सुबह तक लगी रही फायर ब्रिगेड




अगर पिता रात 11 बजे बाथरूम जाने के लिए नहीं उठते तो शायद उनकी जान भी नहीं बचती। लेकिन उनकी जान तो बच गई, आंखों के सामने करीब 1 करोड़ रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान, 17 लाख रुपए कैश, 4 तोले सोना और नया घर का सामान आग में स्वाहा हो गया। पिता और बेटा पूरी रात जलते शोरूम को देखते रहे, लेकिन कुछ भी नहीं बचा सके। कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा के बन रोड पर बीती रात करीब 11 बजे इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग लग गई। हादसे के समय शोरूम के अंदर संचालक तरुण कुमार के पिता बिशन लाल सो रहे थे। वह बाथरूम जाने के लिए उठे तो शोरूम में धुआं और आग की लपटें दिखाई दीं। आग बुझाने की कोशिश की उन्होंने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और बेटे तरुण व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। हालात बिगड़ते देख बिशन लाल किसी तरह बाहर निकल आए और उनकी जान बच गई, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर रखा कोई भी सामान नहीं बचाया जा सका। सुबह 7 बजे तक चलता रहा ऑपरेशन सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आसपास के ग्रामीण भी बाल्टियों और पाइपों से पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि सुबह करीब 7 बजे तक दमकल कर्मी मौके पर आग बुझाने में लगे रहे। शोरूम में रखे थे 17 लाख कैश और गोल्ड शोरूम संचालक तरुण ने बताया कि वह शोरूम के पास ही अपना नया घर बनवा रहे हैं। बुधवार सुबह टाइल-पत्थर के ठेकेदार को भुगतान करना था। इसी वजह से करीब 17 लाख रुपए नकद शोरूम में रखे हुए थे। इसके अलावा करीब 4 तोले सोना, घर का सामान और बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान भी वहीं रखा था। एक करोड़ का सामान जल गया उन्होंने दावा करते हुए बताया कि आग में करीब 1 करोड़ रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान, कैश, सोना और नया घर का सामान पूरी तरह जल गया। उनके परिवार के सामने वर्षों की मेहनत कुछ घंटों में राख हो गई। करीब 7 साल पहले उन्होंने यह इलेक्ट्रॉनिक शोरूम शुरू किया था। परिवार की पूरी मेहनत और कारोबार इसी शोरूम से जुड़ा था। पिता शोरूम में सो रहे थे तरुण ने बताया कि रात करीब साढ़े 8 बजे शोरूम बंद करके वापस आए थे। वे अपना नया घर बना रहे हैं। इसलिए अभी किराए पर मकान लिया हुआ था। बाकी घर का ज्यादातर सामान शोरूम में रखा था। रात को खाना खाकर उनके पिता बिशन लाल शोरूम में सोने के लिए चले गए थे। उन्होंने ही आग लगने की सूचना दी। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि पुलिस और संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण कर रहे हैं। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। गनीमत रही कि बिशन लाल मौका देखकर शोरूम से बाहर आ गए और उनकी जान बच गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles