spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल उपचुनाव: जिला परिषद वार्ड-10 में 2 नामांकन दाखिल:कुंजपुरा पंच के लिए एक, 25 तक भरे जाएंगे नॉमिनेशन, 10 मई को मतदान




करनाल जिले में स्थानीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के खाली पदों के उपचुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है। 21 अप्रैल से शुरू हुई इस प्रक्रिया में 23 अप्रैल तक जिला परिषद वार्ड नंबर 10 के लिए 2 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं, जबकि कुंजपुरा पंच पद के लिए एक नामांकन दाखिल किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि वार्ड नंबर 10 के लिए बंसी लाल पुत्र रोशन लाल निवासी गांव कलामपुरा और गुरमीत सिंह पुत्र हंस राज निवासी गांव डेरा बाजीगर काछवा ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। कुंजपुरा पंच के लिए एक नामांकन उन्होंने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के तहत कुंजपुरा पंच पद के लिए अब तक एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ है। वहीं सरपंच पद के लिए अभी तक कोई भी नामांकन नहीं आया है। डॉ. शर्मा ने जानकारी दी कि तरावड़ी पालिका के वार्ड नंबर 8 के उपचुनाव के लिए अभी तक कोई नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ है। 25 अप्रैल तक भर सकेंगे नामांकन नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल तय की गई है। इसके बाद 27 अप्रैल को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। उम्मीदवार 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। इसी दिन 3 बजे के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। 10 मई को मतदान, 13 को मतगणना चुनाव 10 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इसके बाद 13 मई को वोटों की गिनती की जाएगी। प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से पूरा कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles