spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

ऑस्ट्रेलिया में बटाला के युवक की मौत:तेल टैंकर से टकराया ट्रेलर; एक साल पहले हुई थी शादी




ऑस्ट्रेलिया में एक सड़क हादसे में पंजाब के बटाला स्थित गांव वैरोनंगल के 29 वर्षीय युवक सुखजिंदर सिंह संधू की मौत हो गई। इस दुखद खबर से गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुखजिंदर सिंह संधू श्री वासन सिंह संधू के बेटे थे। वह वर्ष 2018 में रोजगार के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे और वहां ट्रेलर चालक के रूप में कार्यरत थे। यह हादसा आज सुबह मेलबर्न से सिडनी जाने वाले हाईवे पर हुआ। सुखजिंदर का ट्रेलर सड़क किनारे खड़े एक तेल टैंकर से टकरा गया। ट्रेलर में ज्वलनशील सामग्री के ड्रम भरे होने के कारण टक्कर के तुरंत बाद एक जोरदार धमाका हुआ और उसमें आग लग गई। आग की चपेट में आने से मौत आग की चपेट में आने से सुखजिंदर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे की सूचना सुखजिंदर सिंह के ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले दोस्तों ने उनके परिवार को दी। परिवार के सदस्यों के अनुसार, सुखजिंदर सिंह की शादी लगभग एक साल पहले हुई थी। शादी के बाद वह ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। हादसे से कुछ देर पहले ही उन्होंने अपने पिता से फोन पर बात की थी। जवान बेटे की असामयिक मृत्यु से परिवार गहरे सदमे में है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles