जींद रेलवे स्टेशन पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के लिए रवाना हुई। इसके साथ ही भारत हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन शुरू करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया। इससे पहले जर्मनी, फ्रांस, स्व
.
PM मोदी ने कहा- ‘जींद-सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेन है। इस ट्रेन को भारत के इंजीनियरों ने डिजाइन किया है और भारत की ही कंपनी ने बनाया है।’
10 कोच वाली यह ट्रेन जींद-सोनीपत रूट पर 14 स्टेशनों के बीच अधिकतम 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इसका किराया 5 से 25 रुपए के बीच रखा गया है। ट्रेन 89 किलोमीटर का सफर करीब 2 घंटे में पूरा करेगी। पहले दिन यह ट्रेन सुबह 11:22 पर जींद से चली और ठीक दो घंटे बाद दोपहर 1:22 बजे सोनीपत पहुंच गई।
हाइड्रोजन ट्रेन की रवानगी की तस्वीरें…

सुबह 11.20 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे स्टेशन पर हाइड्रोजन ट्रेन को सोनीपत के लिए रवाना किया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी को पगड़ी पहनाई।
रैली में PM मोदी के संबोधन की 4 अहम बातें….
- स्वच्छता को अपना संस्कार बनाएं- पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर सफाई अभियान देख रहा था। यदि जींद के लोग संकल्प ले लें, तो स्वच्छता को अपना स्वभाव और संस्कार बनाकर हर दिन की जिंदगी का हिस्सा बना सकते हैं।
- रेल नेटवर्क का 99% इलेक्ट्रिफिकेशन हुआ- 1925 से 2014 तक करीब 90 साल में देश के रेल नेटवर्क का केवल 30% बिजलीकरण हुआ था। पिछले 12 सालों में करीब 99% रेल नेटवर्क का बिजलीकरण हो चुका है। यदि होर्मुज स्ट्रेट में युद्ध जैसी स्थिति 2014 से पहले बनती तो डीजल आपूर्ति प्रभावित होने से रेलवे भी संकट में आ सकता था। अब हालात बदल चुके हैं।
- भारत 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा- भारत न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ स्पोर्ट्स इंडस्ट्री और खिलाड़ियों के ट्रेनिंग के क्षेत्र में मिलकर काम करेगा। भारत 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा और 2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भी प्रयास कर रहा है। सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देगी।
- जींद से कई यादें जुड़ीं- यहां कई पुराने चेहरे दिख रहे हैं। मैं पहले संगठन के काम से जींद आता था। मुर्रा भैंस का दूध-दही और घी, यहां का देसी बूरा और घेवर, इसे कोई कैसे भूल सकता है। जींद का घी, बूरा और घेवर वही है, लेकिन तेवर बदल गए है।
एक बार फ्यूल भरने के बाद ट्रेन 356 किमी चलेगी

PM मोदी के दौरे के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…







