spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

उकलाना स्कूल के 3 छात्र चेस चैंपियनशिप के टॉप-7 में:टोहाना में हुई ग्रैंड चेस प्रतियोगिता; बच्चों को स्टाफ ने सराहा




फतेहाबाद जिले के टोहाना में आयोजित ग्रैंड चेस चैंपियनशिप में लोटस इंटरनेशनल स्कूल, उकलाना मंडी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में स्कूल के तीन होनहार खिलाड़ियों ने टॉप-7 में स्थान हासिल किया, जबकि अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र शौर्य ने पांचवां, विनय ने छठा तथा आयुष ने सातवां स्थान हासिल किया। तीनों खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन रणनीति और उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के शीर्ष सात खिलाड़ियों में जगह बनाई। इस उपलब्धि पर उन्हें आयोजकों की ओर से चेस किट पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। इसके अलावा विद्यालय के मानव, गर्विता और जशन को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है। चेयरमैन बोले-स्कूल के लिए गर्व का विषय विद्यालय के चेयरमैन महेंद्र कुनर ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि लोटस इंटरनेशनल स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी समान महत्व देता है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। प्रिंसिपल ने भी बच्चों को सराहा विद्यालय की प्राचार्य आरती कुनर ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत, अनुशासन, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में तार्किक सोच, धैर्य, निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करते हैं, जो उनके भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles