spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में पेंट स्टोर संचालक से हड़पे 2.45 लाख:ठग बोला-तेरा दोस्त हूं, जानकार को अमेरिका से भारत आना है, पैसे भेजो




कैथल के कलायत में अज्ञात आरोपी ने खुद को युवक का दोस्त बताकर उससे 2 लाख 45 हजार रुपए हड़प लिए। आरोपी ने युवक को कॉल करके कहा कि उसके जानकार को अमेरिका से भारत आना है और रुपयों की जरूरत है। उसने दोस्त का जानकार समझकर आरोपी के खाते में रुपए भेज दिए। बाद में दोस्त का कॉल आया तो धोखाधड़ी के बारे में पता लगा। इस संबंध में युवक ने साइबर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कलायत में पेंट की दुकान वार्ड नंबर 1 सीता नगर कलायत निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कलायत में ही पेन्ट की दुकान है। गांव कोयल निवासी सतीश कुमार करीब 10 साल से उसका अच्छा दोस्त है, जिसकी गांव कोयल में हार्डवेयर ( प्लाई बोर्ड ) की दुकान है। छह जुलाई को सतीश कुमार का उसके पास फोन आया जिसने बताया कि उनके गांव का प्रदीप पुनिया उसका अच्छा जानकार है जो अमेरिका में गया हुआ है। उसको कुछ समय बाद भारत आना है और यहां आने के लिए रुपए की जरुरत है। आप प्रदीप के बताए गए एजेंट के खाते में 2 लाख 45 हजार रुपए भेज देना। दोस्त के कहने पर रुपए भेजे उसने सतीश कुमार के कहने पर अपने रुपए भेज दिए। उसके कुछ समय बाद सतीश कुमार का उसके पास फोन आया कि मेरे साथ फ्रॉड हो गया है। तब उसे पता चला कि अज्ञात आरोपी ने उसके दोस्त के नाम से कॉल करके उससे रुपए हड़प लिए। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साइबर थाना के जांच अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles