spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

उकलाना में ज्वेलरी शॉप से सोने की 4 अंगूठी चोरी:ग्राहक बनकर आए महिला- पुरुष, दुकानदार को बातों में फंसाया, CCTV में हुए कैद




हिसार जिले के उकलाना शहर में दिनदहाड़े एक ज्वेलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे महिला और पुरुष ने दुकानदार को बातों में उलझाकर चार सोने की अंगूठियां चोरी कर ली और फरार हो गए। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकानदार की शिकायत पर उकलाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उकलाना मंडी निवासी रमेश सोनी ने बताया कि उनके पिता रामचंद्र सोनी अप्रोच रोड स्थित अपनी ज्वेलरी शॉप पर अकेले बैठे हुए थे। इसी दौरान एक महिला और एक पुरुष ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे और सोने की अंगूठियां दिखाने को कहा। काउंटर पर रखी अंगूठियां चुराई दुकानदार ने उन्हें कई अंगूठियां दिखाई। आरोप है कि इसी दौरान दोनों ने दुकानदार को अन्य आभूषण दिखाने के बहाने बातचीत में उलझा लिया। मौका पाकर महिला और पुरुष काउंटर पर रखी चार सोने की अंगूठियां चुपचाप उठा ले गए। कुछ देर बाद जब रामचंद्र सोनी ने सामान की जांच की तो चार अंगूठियां गायब मिलीं। इसके बाद उन्होंने आसपास दोनों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना तुरंत उकलाना पुलिस को दी गई। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात पीड़ित के अनुसार पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला और पुरुष की पहचान करने का प्रयास कर रही है। उकलाना पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles