spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

आरोपी की जमानत को कोर्ट में फर्जी डॉक्यूमेंट लगाए, बहन-भाई नामजद



इरादतन कत्ल मामले में फरार आरोपी की जमानत कराने के लिए हाईकोर्ट में फर्जी दस्तावेज पेश करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पसियाना पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर मामला अगली कार्रवाई के लिए चंडीगढ़ सेक्टर-3 थाना पुलिस को भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी गुरतेज सिंह और उसकी बहन सुखमनी कौर निवासी गांव गोविंदगढ़ जेजिया जिला संगरूर पर केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता एनआरआई थाने में तैनात हेड कांस्टेबल मुनव्वर खान ने पुलिस को बताया कि 5 दिसंबर 2025 को वह कार से जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों की गाड़ी से टक्कर के बाद उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें वह घायल हो गए। पुलिस ने इरादतन कत्ल समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर गुरतेज सिंह को नामजद किया था। शिकायत के अनुसार गुरतेज सिंह की जमानत याचिका पहले पटियाला कोर्ट और बाद में हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है। आरोपी जनवरी में विदेश चला गया। आरोपी की बहन ने किसी अन्य व्यक्ति की मदद से गुरतेज के फर्जी हस्ताक्षर कर हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई। अब मामले की जांच और अगली कानूनी कार्रवाई चंडीगढ़ पुलिस ​ही करेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles