![]()
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय को दो बड़ी सौगातें देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय में करीब 9 करोड़ रुपए की लागत से बने परीक्षा एवं बहुउद्देशीय सभागार का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले महिला छात्रावास की आधारशिला भी रखेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती राव, सांसद नवीन जिंदल और पूर्व मंत्री सुभाष सुधा भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलगीत का औपचारिक विमोचन भी किया जाएगा। विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर माहौल नए परीक्षा एवं बहुउद्देशीय सभागार के शुरू होने से शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नया मंच मिलेगा। बड़े स्तर के कार्यक्रम, सेमिनार, परीक्षाएं और अन्य अकादमिक आयोजन अब आधुनिक सुविधाओं के साथ आयोजित किए जा सकेंगे। वहीं महिला छात्रावास बनने से छात्राओं को सुरक्षित और बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। पौधरोपण भी करेंगे मुख्यमंत्री इससे दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को विशेष लाभ मिलेगा और विश्वविद्यालय में छात्राओं की संख्या बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने दौरे के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी करेंगे। इसके जरिए पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए विशेष व्यवस्था की है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कार्यक्रम स्थल, पार्किंग, सुरक्षा, अतिथि स्वागत, बैठक व्यवस्था और यातायात प्रबंधन से जुड़ी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम के लिए विभिन्न समितियां गठित की गई हैं। सभी विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
Source link
आयुष विश्वविद्यालय को आज मिलेंगी दो बड़ी सौगातें:कुरुक्षेत्र में CM करेंगे सभागार का उद्घाटन, 8 करोड़ बनेगा महिला हॉस्टल, यूनिवर्सिटी का लोकगीत भी होगा लॉन्च







