हॉकी खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्डी सविता पूनिया और खिलाड़ियों के साथ
सिरसा जिले की रहने वाली अर्जुन अवार्ड से सम्मानित सविता पूनिया अब नेशंस कप खेलेगी। यह महिलाओं का नेशंस कप न्यूजीलैंड (ऑकलैंड) में जून माह में आयोजित होना है। ये खेल 15 जून से शुरू होंगे और 20 जून तक चलेंगे। इस टूर्नामेंट में पांच से छह मैच होंगे, जिस
.
हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया के पिता महेंद्र सिंह ने बताया, यह नेशंस कप आठ देशों का होता है। इसमें भारत से महिला हॉकी टीम भाग लेने के लिए गई हुई है। इसी नेशंस कप की जीत ही सविता का एशियन गेम्स तक खेलना निर्भर है। इस गेम्स के बाद सविता इंडियन टीम में बतौर खिलाड़ी खेलेंगी।
जानकारी के अनुसार, ये एशियन गेम्स सितंबर माह में चीन में होने हैं। इसकी तैयारी न्यूजीलैंड में चल रही है। इसके बाद इंडिया हॉकी टीम में चयन किया जाएगा। परिजनों के अनुसार, सविता का अगला लक्ष्य एशियन गेम्स है, जिसमें देश का प्रतिनिधित्व करेगी।

सविता पूनिया अपने कोच व खिलाड़ियों के साथ
24 जून तक सिरसा आएगी सविता
सविता पूनिया नेशंस कप के बाद सिरसा आएंगी। न्यूजीलैंड में 21 जून तक ये नेशंस गेम्स चलेंगे। इसके बाद 24-25 तारीख तक सविता सिरसा अपने घर पहुंचेगी। यहां पर घर में परिजनों से मिलने के बाद वापस एशियन गेम्स की तैयारी में जुटेगी। इसके लिए बैंग्लोर में ट्रायल होंगे।

सविता पूनिया परिवार के साथ
सविता जोधकां में रहती, पति बोला-सविता ब्रांड-एंबेसडर रही
सविता पूनिया सिरसा के जोधकां गांव स्थित घर पर रहती है और ससुराल विदेश में हैं। सविता 18वें एशियन गेम्स में हॉकी में रजत पदक विजेता रही और बेस्ट गोलकीपर रह चुकी है। कुमारी सविता सिरसा जिले की बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर भी रही है। सविता एशिया की ओर से बेस्ट गोलकीपर चुनी जा चुकी है। इसके अलावा टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भी बेहतरीन गोलकीपर में द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर हुई थीं। इससे पहले अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
हॉकी प्री लीग में रांची में पिछली बार सूरमा टीम की ओर से लीग खेली। उसमें उनकी टीम विजेता रही थी और सविता को बेस्ट गोल कीपर से सम्मानित किया था। इस बार भी रांची में उनकी टीम खेली थी, पर विनर नहीं रही।

सविता अपने पति के साथ
सविता पूनिया के बारे में जानिए
कुमारी सविता पूनिया का जन्म 11 जून 1990 को सिरसा के जोधकां गांव में हुआ था। उनके पिता महेंद्र सिंह हेल्थ विभाग से फार्मासिस्ट के पद से रिटायर्ड है और डिंग में लंबे समय तक सेवाएं दी। उनकी माता लीलावती गृहिणी है। सविता का बड़ा भाई भविष्य आईटीआई में नॉन टीचिंग जॉब पर और भाभी एग्रीकल्चर विभाग सिरसा में कार्यरत है।
सविता की शादी साल 2021 में हरियाणा के सोनीपत के अंकित बल्हारा के साथ हुई है, उनके पति अंकित कनाडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और पूरी फैमिली कनाडा में ही रहती है। ससुराल जाने के लिए उनको कनाडा ही जाना पड़ता है और बाकी समय खेल, ट्रेनिंग कैंप या मायके में गुजरता है।







